{"_id":"6346f9f447fcc87e2f35808e","slug":"fire-in-two-coaches-of-goods-train-surat-bhagalpur-express-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे : मालगाड़ी के दो डिब्बों में लगी आग, रोकी गई सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे : मालगाड़ी के दो डिब्बों में लगी आग, रोकी गई सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस
Wed, 12 Oct 2022 11:01 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:01 PM IST
सार
प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन के रास्ते पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन की तरफ एक मालगाड़ी जा रही थी। रात तीन बजे ट्रेन मेजा रोड स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी हो गई। इसी दौरान सुबह पांच बजे के आसपास इसके दो कोच से धुआं निकलने लगा।
विज्ञापन
मालगाड़ी में आग। सांकेतिक चित्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-हावड़ा रेल रूट के मेजा रोड रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह पांच बजे मालगाड़ी के दो डिब्बों में आग लगने से हड़कंप मच गया। फायर बिग्रेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। उधर, हादसे की जानकारी होने के बाद संबंधित रूट से गुजरने वाली सूरत-भागलपुर ताप्ती गंगा एक्सप्रेस को रोक लिया गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन के रास्ते पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन की तरफ एक मालगाड़ी जा रही थी। रात तीन बजे ट्रेन मेजा रोड स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी हो गई। इसी दौरान सुबह पांच बजे के आसपास इसके दो कोच से धुआं निकलने लगा। इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर सुनील कुमार को हुई तो उन्होंने रेलवे कंट्रोल रूम को खबर कर दी।
विज्ञापन
थोड़ी देर में फायर बिग्रेड की टीम वहां पहुंच गई। आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। आग बुझाने में रेलकर्मी विजय मिश्रा, प्रवीण गुज्जर, गंगाराम यादव आदि का भी योगदान रहा। घटना को लेकर मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि आग पर कुछ ही मिनट पर काबू पा लिया गया था। सिर्फ कुछ देर के लिए सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस को रोका गया था।
विज्ञापन