फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fire in illegal gas agency, child survivors in prayagraj

अवैध गैस एजेंसी में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग

Tue, 22 Jan 2019 12:50 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 22 Jan 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
झूंसी स्थित सेक्टर-15 में एक संस्थान में अवैध रूप से चलाई जा रही गैस एजेंसी में सोमवार दिन में आग लग गई। मौके पर फायरब्रिगेड तुरंत न पहुंचती तो बहुत बड़ा हादसा हो जाता। पुलिस ने 23 सिलेंडर जब्त कर लिए हैं। मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। उसकी खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन


सेक्टर-15 में राधा सेवा सत्संग का पांडाल है। उसी के एक हिस्से में अवैध रूप से गैस एजेंसी चलाई जा रही थी। वहीं पर सिलेंडर डंप कर आपूर्ति की जा रही थी। अवैध गैस एजेंसी के गेट के पास ही चाय-पान की दुकान खोल ली गई थी। सोमवार को चाय की दुकान से पुआल में आ लग गई। वहां रखे सिलेंडर में आग पहुंची तो सिलेंडर भी धू-धू कर जलने लगा। आग टीन तक पहुंच गई। सभी लोग वहां से चीखते चिल्लाते हुए भाग निकले। तुरंत फायरब्रिगेड को सूचना दी गई। गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन


आग बुझाने के बाद देखा गया तो वहां 23 सिलेंडर रखे हुए थे। 22 बड़े थे, एक सिलेंडर छोटा था। आसपास पूछा गया तो पता चला कि अंगद सिंह नाम का शख्स वहां से गैस एजेंसी चला रहा है। वह सिलेंडर बुक कर यहीं आपूर्ति करता है। प्रतिदिन छोटी गाड़ियों से सिलेंडर आते जाते रहते हैं। सीएफओ प्रमोद शर्मा ने बताया कि अंगद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। मेले में इतनी भीड़ के बीच बिना सेफ्टी के सिलेंडर एजेंसी कैसे चल रही थी, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। अंगद के पकडे़ जाने के बाद ही पता चलेगा कि किन किन लोगों की मिलीभगत से इसे अंजाम दिया जा रहा था। संस्थान चलाने वालों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोट क्लब के पास बड़ी संख्या में सफाईकर्मी छोलदारी टेंट लगाकर रह रहे हैं। सोमवार की सुबह खाना बनाते समय चूल्हे की आग से छोलदारी टेंट में आग लग लग गई। देखते ही देखते आग टेंट खाक कर दिया। आस पास टेंट वाले भी भाग निकले थे। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर जाकर आग को शांत किया। आग से वहां हजारों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed