{"_id":"5d6c97a18ebc3e017d361fb1","slug":"fire-in-gas-cylinder-at-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: सिलेंडर में लीकेज से लगी आग, पति-पत्नी और बेटा झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: सिलेंडर में लीकेज से लगी आग, पति-पत्नी और बेटा झुलसे
Mon, 02 Sep 2019 09:46 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 02 Sep 2019 09:46 AM IST
विज्ञापन
घर में आग से जला हुआ सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना इलाके के गांव लक्ष्मीपुर में सोमवार की सुबह एक घर में गैस सिलेंडर में लीकेज की वजह से आग लग गई। आग की चपेट में आने से पति-पत्नी और 10 साल का बेटा झुलस गया। तीनों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
लक्ष्मीपुर निवासी श्याम बाबू वर्मा की पत्नी पूनम देवी ने सोमवार की सुबह 6 बजे किचन में चाय बनाने के लिए जैसे की गैस चूल्हा जलाया तो गैस लीकेज के कारण आग लग गई। आग लगते ही पूरे कमरे में फैल गई।
जिससे पूनम (28) और मोनू (10) लपटों में घिर गए। पत्नी और बेटे को बचाने के प्रयास में श्यामबाबू वर्मा (30) भी बुरी तरह झुलस गए। चीख सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने तुरंत तीनों को सीएचसी मथौली बाजार पहुंचाया।
विज्ञापन
डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है।