{"_id":"67c2e75fb1c8156e3d0e79bc","slug":"fire-broke-out-on-the-second-floor-of-atiq-ahmed-office-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अतीक अहमद के कार्यालय की दूसरी मंजिल पर लगी आग, दमकलकर्मियों ने किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अतीक अहमद के कार्यालय की दूसरी मंजिल पर लगी आग, दमकलकर्मियों ने किया काबू
Sat, 01 Mar 2025 04:26 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 01 Mar 2025 04:26 PM IST
सार
प्रयाराज में कर्बला स्थित अतीक अहमद के कार्यालय की दूसरी मंजिल पर अज्ञात कारणों से आग लग गई।
विज्ञापन
कार्यालय के दूसरी मंजिल पर लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के कर्बला में स्थित अतीक अहमद के खंडहर पड़े कार्यालय में शनिवार दोपहर आग लग गई। दमकल कर्मियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण का पता नहीं लग सका है। कर्बला स्थित अतीक अहमद के कार्यालय की दूसरी मंजिल से शनिवार करीब 3:30 बजे अचानक धुआं उठने लगा।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को घटना की जानकारी दी गई। थोड़ी ही देर में कार्यालय की खिड़कियों और दरवाजों से आग की लपटें निकलने लगी। बताया जा रहा है कि आग में पुराने कपड़े समेत मकान के खिड़की और दरवाजे जल गए।
विज्ञापन