फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fire broke out in the house due to leakage in the gas cylinder, two youths got scorched

प्रयागराज : गैस सिलिंडर में लीकेज से घर में लगी आग, दो युवक झुलसे

Sun, 20 Nov 2022 11:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 20 Nov 2022 11:48 PM IST
सार

थाना क्षेत्र के मुंशी का पूरा गांव निवासी शिवा भारतीया (20) और प्रियांशु यादव (18) दोस्त हैं। ग्रामीणों ने बताया कि शिवा का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है। शनिवार की देर रात को शिवा अपने घर प्रियांशु के साथ आया।

विज्ञापन
Fire broke out in the house due to leakage in the gas cylinder, two youths got scorched
fire - फोटो : Demo Pic

विस्तार

थाना क्षेत्र के कटका गांव में शनिवार की देर रात गैस सिलिंडर में लीकेज से घर में आग लग गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों युवकों को शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   

विज्ञापन



थाना क्षेत्र के मुंशी का पूरा गांव निवासी शिवा भारतीया (20) और प्रियांशु यादव (18) दोस्त हैं। ग्रामीणों ने बताया कि शिवा का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है। शनिवार की देर रात को शिवा अपने घर प्रियांशु के साथ आया। खाना बनाने के लिए दोनों किचन में गए। उधर, किचन में पहले से खुले गैस सिलिंडर से रिसाव हो रहा था।
विज्ञापन



प्रियांशु को गैस लीकेज की महक भी आई। जब तक वह शिवा से कुछ कहता। उसने माचिस की तीली जला दी। इससे सिलिंडर के साथ ही पूरे किचन में आग लग गई। किचन के भीतर से आग की लपटें उठने लगीं। दोनों युवक किचन से चीखते हुए भागे। हालांकि तब तक दोनों झुलस चुके थे। घटना की जानकारी पुलिस के साथ-साथ 108 एंबुलेंस को भी दी गई। एंबुलेंस ने दोनों को युवकों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed