{"_id":"65648526bdc9b93fc007d398","slug":"fire-broke-out-in-roadways-ac-bus-near-bailey-hospital-in-prayagraj-2023-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj: बेली हॉस्पिटल के पास रोडवेज की एसी बस में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj: बेली हॉस्पिटल के पास रोडवेज की एसी बस में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर
Mon, 27 Nov 2023 05:33 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 27 Nov 2023 05:33 PM IST
सार
बस में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। बस प्रयागराज और लखनऊ के बीच चलती है। आग लगने की सूचना पर आनन-फानन दमकल की गाड़ियां रवाना हो गईं। आग को बुझाने में दमकल की टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन
बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रयागराज में बेली हॉस्पिटल के पास लखनऊ जा रही रोडवेज की एसी बस में आग लग गई। बस से लपटें और धुआं उठाते देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बस में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। बस प्रयागराज और लखनऊ के बीच चलती है। आग लगने की सूचना पर आनन-फानन दमकल की गाड़ियां रवाना हो गईं। आग को बुझाने में दमकल की टीम जुटी हुई है। आलमबाग डिपो की बस प्रयागराज के सिविल लाइंस बस अड्डे से लखनऊ जा रही थी। बस बेली हॉस्पिटल के पास पहुंची थी तभी इंजन में आग लग गई। इससे सवारियों में अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह से काबू पाया गया। इसके चलते सड़क पर एक तरफ का यातायात प्रभावित रहा।