फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fire broke out in moving trailer, driver saved his life by jumping

Prayagraj News: चलते ट्रेलर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in moving trailer, driver saved his life by jumping
उतरांव थाना क्षेत्र के जलालपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार की सुबह सात बजे के करीब चलते ट्रेलर के पिछले पहिये में आग लग गई। चालक ने केबिन में सो रहे दूसरे साथी को जगाया और ट्रेलर रोका और कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन

भीलवाड़ा जिले के थाना पंडोर गांव चित्तौड़ा निवासी चालक हेमराज मीणा ट्रेलर में पश्चिम बंगाल से तार का बंडल लादकर कोटा राजस्थान जा रहे थे। जैसे ही वह उतरांव थाना क्षेत्र के जलालपुर नेशनल हाईवे पर पहुंचे टायर में आग लग गई। केबिन के अंदर धुआं फैल गया। चालक ने साथी को जगाया और ट्रेलर हाईवे के किनारे लगाई। इसी दौरान आग अन्य टायरों तक पहुंच गई। इससे चालक दहशत में आ गया और दोनों ने कूदकर जान बचाई। स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। बताया जा रहा कि शॉर्ट-सर्किट की वजह से आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed