{"_id":"6914f1206c6eabd2550dd89f","slug":"fire-breaks-out-in-electronic-showroom-in-lalgopalganj-causing-loss-of-lakhs-allahabad-news-c-417-1-nan1011-957-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: लालगोपालगंज में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: लालगोपालगंज में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
स्थानीय कस्बा में बरौंधा रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक सामानों के शोरूम में बुधवार रात करीब 9:45 बजे भीषण आग लग गई। करीब 14 फीट चौड़े व 100 फीट लंबे शोरूम और इसके पीछे के गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान आग की भेंट चढ़ गया। पड़ोसियों के अनुसार आग से करीब 50 लाख का नुकसान हुआ है। देर रात तक दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही थीं।
लालगोपालगंज के बरौंधा रोड पर कामता प्रसाद केसरवानी का इलेक्ट्रॉनिक सामान का शोरूम है। जहां इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के साथ फर्नीचर का सामान भी बेचा जाता है। शोरूम में एक तहखाना भी है और दो मंजिला मकान की दूसरी मंजिल पर कामता का परिवार रहता है।
बुधवार की रात लगभग 9:45 बजे शोरूम से अचानक धुआं उठता देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने पूरे शोरूम व पीछे के गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने शुरुआत में पंपिग सेट के माध्यम से आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन बेकाबू लपटों के कारण सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी सौरभ पांडेय और इंस्पेक्टर नवाबगंज समेत सोरांव फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने देर रात तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया। पड़ोसियों ने शुरुआती आकलन में 50 लाख रुपये से अधिक के नुकसान की आशंका जताई है।
जान बचाकर भागा परिवार
लालगोपालगंज। जिस समय आग लगी कामता का परिवार शोरूम के ऊपर बनी दूसरी मंजिल पर मौजूद था। आग के बाद जब धुआं ऊपर उठा और बाहर लोगों का शोर सुना, तब परिवार के लोग जान बचाकर बाहर की ओर भागे। बताया जा रहा है कि मकान का कुछ हिस्सा भी आग की चपेट में आ गया है। आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।