फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   FIR ordered against one BLO for negligence in SIR, notice to three

Prayagraj News: एसआईआर में लापरवाही पर एक बीएलओ पर एफआईआर के आदेश, तीन को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
FIR ordered against one BLO for negligence in SIR, notice to three
लालगोपालगंज में एसआईआर की समीक्षा करते निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी हीरालाल सैनी, साथ में बीडी - फोटो : udhampur news
विधानसभा फाफामऊ में मतदाता सूची शुद्धीकरण के लिए बृहस्पतिवार को विशेष अभियान चलाया गया। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने सख्ती दिखाते हुए कार्य में लापरवाही बरतने वाले एक बीएलओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं, वहीं तीन को कारण बताओ नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर निगम क्षेत्र और नगर पंचायत लालगोपालगंज में लगे विशेष कैंपों में बड़ी संख्या में अनियमितताएं पाई गई। ईआरओ हीरालाल सैनी ने बीएलओ, सुपरवाइजर के साथ देर शाम लालगोपालगंज में बैठक कर आयोजित कैंपों की समीक्षा की। तहसीलदार सोरांव द्वारा निरीक्षण के दौरान कई मतदाताओं के नाम गलत पाए गए, जबकि अनेक लोग अपने मूल पते से शिफ्ट हो चुके थे।
विज्ञापन

नई बस्ती के लोगों में वोट बनाए जाने के स्थान को लेकर असमंजस भी दिखा। लापरवाही और धीमी कार्यप्रगति को देखते हुए ईआरओ ने सख्ती दिखाते हुए बूथ संख्या 147 के बीएलओ आनंद त्रिपाठी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी किए। इसके अलावा तीन अन्य को कारण बताओ नोटिस दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि संवेदनशील कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार्य नहीं। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि अब तक 54 हजार से अधिक मतदाता एएसडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत) की श्रेणी में चिह्नित किए जा चुके हैं। यह संख्या 60 हजार तक पहुंचने की संभावना है।

ऐसे मतदाताओं को कोई नोटिस नहीं भेजा जाएगा। ईआरओ ने बीएलओ को अनुपस्थित मतदाताओं की सूची मतदान केंद्रों पर चस्पा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अपील की है कि 5 दिसंबर तक अपना गणना पत्रक अवश्य जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed