फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   FIR on receipt of voice recording of irregularities, Civil Lines Police took action

प्रवक्ता परीक्षा : गड़बड़ी करने की वाइस रिकॉर्डिंग मिलने पर एफआईआर, सिविल लाइंस पुलिस ने की कार्रवाई

Fri, 18 Oct 2024 01:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 18 Oct 2024 01:32 PM IST
सार

उप्र लोक सेवा आयोग के उपसचिव धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ कारपेट टेक्नालॉजी भदोही के निदेशक राजीव कुमार वार्ष्णेय ने आयोग को 14 अक्तूबर को एक ई-मेल भेजा था। इसमें परीक्षा में गड़बड़ी करने के संबंधित एक वाइस क्लिप संग्लन की थी।

विज्ञापन
FIR on receipt of voice recording of irregularities, Civil Lines Police took action
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

20 अक्तूबर को प्रस्तावित उप्र प्राविधिक शिक्षा अध्यापन सेवा परीक्षा-2021 (प्रवक्ता) के आठ विषयों पर होने वाली परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। अब परीक्षा में गड़बड़ी करने की वाइस रिकॉर्डिंग मिलने पर आयोग ने सिविल लाइन थाने में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


उप्र लोक सेवा आयोग के उपसचिव धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ कारपेट टेक्नालॉजी भदोही के निदेशक राजीव कुमार वार्ष्णेय ने आयोग को 14 अक्तूबर को एक ई-मेल भेजा था। इसमें परीक्षा में गड़बड़ी करने के संबंधित एक वाइस क्लिप संग्लन की थी।
विज्ञापन


बताया गया कि यह आवाज उक्त इंस्टिट्यूट के कर्मचारी राजीव वर्मा की है। दो लोगों के बीच आवाज से पता चला कि 20 अक्तूबर को होने वाली प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा-2021 परीक्षा को लेकर बात कर रहे थे। शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ भष्ट्राचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि जीरो एफआईआर कर भदोही थाने को केस सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed