{"_id":"696aad36b8284e497e08946e","slug":"fir-lodged-for-preparing-fake-documents-and-getting-land-registered-naini-news-c-417-1-sor1001-2691-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: फर्जी अभिलेख तैयार कर जमीन बैनामा कराने पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: फर्जी अभिलेख तैयार कर जमीन बैनामा कराने पर प्राथमिकी दर्ज
Sat, 17 Jan 2026 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
जमीन का फर्जी अभिलेख व कागजात तैयार कर लाखों रुपये हड़प लिए गए। तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
उतराव थाना क्षेत्र के पयागीपुर गांव की रहने वाली पार्वती देवी के घर में रिश्तेदार चंद्रभान सिंह पटेल निवासी कादीपुर थाना थरवई का आना-जाना था। चंद्रभान ने बताया कि उसका साला अशोक कुमार पटेल निवासी पसियापुर सोरांव प्रापर्टी डीलर है। आरोप है कि पार्वती देवी को सोरांव के यूसुफपुर गांव में प्लाॅट दिखाया। जमीन का सौदा 18.36 लाख में तय कराते हुए सोरांव रजिस्ट्री कार्यालय में बैनामा करा दिया।
उक्त जमीन पर कब्जे लेने के लिए वह पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद उसने आरोपी चंद्रभान सिंह पटेल और अशोक कुमार पटेल व फर्जी भगेलू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।