{"_id":"5f7f677e8ebc3e74f325cb39","slug":"fir-lodged-against-sdo-and-je-fordamaging-public-property-due-to-electrity-protest-city-desk-news-ald288433531","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपकेंद्र से विद्युत उपकरण गायब करने व तोड़फोड़ में एसडीओ और जेई पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपकेंद्र से विद्युत उपकरण गायब करने व तोड़फोड़ में एसडीओ और जेई पर मुकदमा
Mon, 12 Oct 2020 02:58 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 02:58 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रयागराज। चार दिन पहले बिजलीकर्मियों की हड़ताल के दौरान उपकेंद्र में तोड़फोड़ व उपकरण गायब करने के मामले मेें बड़ी कार्रवाई हुई है। एसीएम प्रथम की तहरीर पर पुलिस ने मजार तिराहा स्थित विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ व जेई पर चोरी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
चार दिन पहले बिजलीकर्मियों की हड़ताल के दौरान शहर भर में आपूर्ति बाधित हो गई थी। मजार तिराहे स्थित उपकेंद्र के फीडरों से जुड़े दर्जनों मोहल्लों में भी बिजली गुल हो गई थी। आरोप लगे थे कि हड़ताली कर्मचारियों ने जानबूझकर आपूर्ति ठप की। जबकि, उनका दावा था कि आपूर्ति फाल्ट की वजह से बाधित हुई। हालांकि अब इस मामले में जिला प्रशासन की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है।
एसीएम प्रथम युवराज सिंह की ओर से इस मामले में मजार तिराहा उपकेंद्र के एसडीओ आरपी सिंह व जेई घनश्याम पटेल के खिलाफ शिवकुटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उनकी ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि अभियुक्तों ने उपकेंद्र में तोड़फोड़ की। साथ ही चाबी व हैंडल गायब कर दिए जिससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरी व अन्य धाराओं समेत सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। जांच पड़ताल की जा रही है।