फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   FIR against youth in nurse's suicide case, accused of luring her with marriage promise

Prayagraj News: नर्स के आत्महत्या मामले में युवक पर एफआईआर, शादी का झांसा देने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
FIR against youth in nurse's suicide case, accused of luring her with marriage promise
विज्ञापन

जॉर्जटाउन इलाके में चार मई को 21 वर्षीय नर्स के आत्महत्या मामले में पुलिस ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने, मानसिक प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए एफआईआर दर्ज की है।
बहरिया थाना अंतर्गत निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी एक निजी अस्पताल में नर्स थी। चार मई को घर वालों को पता चला कि बेटी की तबीयत खराब है। मौके पर पहुंचने पर बताया गया कि बेटी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है। मकान मालिक से पूछने पर पता चला कि बेटी ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि रवि उर्फ राहुल नाम का युवक अक्सर उसके कमरे पर आया करता था। वहीं दो मई को साढू का बेटा, बेटी के कमरे पर परीक्षा देने के लिए रूका था। उसने बताया कि बेटी और राहुल का आपस में विवाद हुआ था। पूछने पर बेटी ने बताया कि वह रवि को करीब एक वर्ष जानती है। उसने शादी करने की कसम खाई हैं। जानकारी के अनुसार रवि दूसरी युवती से सगाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफआईआर के मुताबिक, पिता ने आरोप लगाया है कि रवि अक्सर बेटी को जान से मारने की धमकी देता था और प्रताड़ित करता था। आरोपी रवि के इस कृत्य से दुखी होकर उनकी बेटी ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed