{"_id":"5d7bfa5d8ebc3e93a04e7ebf","slug":"fine-murder-case-cbi-will-investigate-cctv-footage-allahabad-news-ald254817050","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललित हत्याकांडः सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी सीबीआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललित हत्याकांडः सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी सीबीआई
विज्ञापन
Fine murder case: CBI will investigate CCTV footage
प्रयागराज। ललित हत्याकांड की जांच के लिए शहर में डटी सीबीआई घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने की भी तैयारी में है। दरअसल सिविल लाइंस पुलिस ने जिन सबूतों के आधार पर मामले का खुलासा किया था, उनमें यह प्रमुख था। ऐसे में टीम फुटेज भी खंगालने की तैयारी में है। उधर ललित के चचेरे भाई विक्रम से तीसरे दिन भी पूछताछ नहीं हो सकी।
बता दें कि ललित हत्याकांड की जांच में जुटी सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम पिछले पांच दिनों से शहर में है। टीम मृतक के जयंतीपुर स्थित घर पहुंचकर जांच पड़ताल करने के साथ ही मुकदमा वादी मृतक के पिता विनोद से पूछताछ कर उसका बयान दर्ज कर चुकी है। इसके साथ ही मृतक के चचेरे भाई विक्रम के घर भी जाकर जांच पड़ताल कर चुकी है। दो दिन पहले पहुंची टीम विक्रम का भी बयान दर्ज करना चाहती थी लेकिन उसके लखनऊ में होने के कारण ऐसा नहीं हो सका था।
विक्रम ने बताया कि सीबीआई ने उससे फोन पर बातचीत की थी लेकिन फिलहाल उसकी टीम के सदस्यों संग मुलाकात नहीं हो सकी है। सूत्रों का कहना है कि पीड़ित परिवार से पूछताछ के बाद सीबीआई अब घटना से जुड़े उन सबूतों की पड़ताल करने की तैयारी में है जिनके आधार पर सिविल लाइंस पुलिस ने मामले का खुलासा किया था। इनमें घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी एक है। ऐसे में जल्द ही टीम फुटेज के लिए सिविल लाइंस थाने भी पहुंच सकती है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक समेत आठ पर हुआ है केस
जयंतीपुर निवासी ललित वर्मा की हत्या फरवरी 2016 में सिविल लाइंस में हुई थी। इस मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर जांच कर रही सीबीआई की स्पेशल क्राइम ब्रांच ने पूर्व विधायक पूजा पाल, राजेश त्रिपाठी, संदीप यादव, पूजा के भाई राहुल पाल, दिलीप पाल, मुकेश केसरवानी व पृथ्वी पाल पर मुकदमा दर्ज किया है। उधर बृहस्पतिवार को एक चर्चा यह भी रही कि सीबीआई टीम ने आरोपी पूर्व विधायक पूजा पाल से पूछताछ की। लेकिन पूजा पाल ने इस बात से इंकार किया। उनका कहना है कि अब तक सीबीआई टीम के किसी भी सदस्य ने उनसे संपर्क नहीं किया है। वह जांच में पूरा सहयोग करेंगी। उनका कहना है कि वह खुद भी चाहती हैं कि सीबीआई की जांच में सच्चाई सामने आए।