{"_id":"5ef2559a8ebc3e42f95f149f","slug":"final-selection-result-expected-before-pcs-mains-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस मेंस-2019 से पहले अंतिम चयन परिणाम की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस मेंस-2019 से पहले अंतिम चयन परिणाम की उम्मीद
Wed, 24 Jun 2020 06:52 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 24 Jun 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
UPPSC pcs 2017 result
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने मंगलवार को पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। इससे पीसीएस-2019 के अभ्यर्थियों के बीच उम्मीद जगी है कि आयोग अब पीसीएस मेंस-2019 से पहले पीसीएस-2018 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर देगा और इससे अभ्यर्थियों के लिए चयन के अवसर बढ़ जाएंगे।
पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा 25 अगस्त से प्रस्तावित है। इस परीक्षा के अभ्यर्थी लगातार मांग कर रहे है कि पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा के आयोजन से पहले पीसीएस-2018 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया जाए।
अभ्यर्थियों यह मांग इसलिए कर रहे हैं, ताकि पीसीएस-2019 में स्पर्धा कम हो जाए और चयन के अवसर बढ़ जाएं। अमूमन पीसीएस के उच्च पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थी पीसीएस की अगली परीक्षा में शामिल नहीं होते हैं। ऐसे में अन्य अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा में चुनौतियां कम हो जाती हैं और उनके लिए चयन के अवसर बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन
आयोग ने पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जुलाई में फिलहाल किसी परीक्षा का इंटरव्यू नहीं है। ऐसे में पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों का इंटरव्यू जुलाई में कराए जाने के आसार हैं।
पीसीएस का इंटरव्यू पूरा कराने में एक माह का समय लग सकता है। इंटरव्यू पूरा होने के बाद अंतिम चयन परिणाम तैयार करने में 10 से 15 दिनों का वक्त लग सकता है। ऐसे में 25 अगस्त से शुरू होने जा रही पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा से पहले पीसीएस-2018 के अंतिम चयन परिणाम जारी होने के पूरे आसार हैं।
पीसीएस-2018 से इंटरव्यू में भी बदलाव किया गया है। साक्षात्कार अब 200 के बजाय 100 अंकों का होगा। हालांकि इन तमाम बदलावों से अभ्यर्थियों को काफी फायदा हुआ। पहले उन्हें आईएएस और पीसीएस परीक्षा के लिए अलग-अलग तैयारी करनी पड़ती थी लेकिन पाठ्यक्रम समान हो जाने के कारण अभ्यर्थी अब दोनों परीक्षाओं की तैयारी एक साथ कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा 25 अगस्त से प्रस्तावित है। इस परीक्षा के अभ्यर्थी लगातार मांग कर रहे है कि पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा के आयोजन से पहले पीसीएस-2018 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया जाए।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों यह मांग इसलिए कर रहे हैं, ताकि पीसीएस-2019 में स्पर्धा कम हो जाए और चयन के अवसर बढ़ जाएं। अमूमन पीसीएस के उच्च पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थी पीसीएस की अगली परीक्षा में शामिल नहीं होते हैं। ऐसे में अन्य अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा में चुनौतियां कम हो जाती हैं और उनके लिए चयन के अवसर बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन
आयोग ने पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जुलाई में फिलहाल किसी परीक्षा का इंटरव्यू नहीं है। ऐसे में पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों का इंटरव्यू जुलाई में कराए जाने के आसार हैं।
पीसीएस का इंटरव्यू पूरा कराने में एक माह का समय लग सकता है। इंटरव्यू पूरा होने के बाद अंतिम चयन परिणाम तैयार करने में 10 से 15 दिनों का वक्त लग सकता है। ऐसे में 25 अगस्त से शुरू होने जा रही पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा से पहले पीसीएस-2018 के अंतिम चयन परिणाम जारी होने के पूरे आसार हैं।
बदले पैटर्न पर हुई पीसीएस की पहली परीक्षा
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इस बार पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा बदले पैटर्न पर आयोजित की थी। यह पहली पीसीएस परीक्षा है जो संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तर्ज पर आयोजित की गई। इस परीक्षा में तमाम बड़े बदलाव किए गए। मुख्य परीक्षा के प्रश्न पत्रों का प्रारूप भी बदल दिया गया।पीसीएस-2018 से इंटरव्यू में भी बदलाव किया गया है। साक्षात्कार अब 200 के बजाय 100 अंकों का होगा। हालांकि इन तमाम बदलावों से अभ्यर्थियों को काफी फायदा हुआ। पहले उन्हें आईएएस और पीसीएस परीक्षा के लिए अलग-अलग तैयारी करनी पड़ती थी लेकिन पाठ्यक्रम समान हो जाने के कारण अभ्यर्थी अब दोनों परीक्षाओं की तैयारी एक साथ कर पा रहे हैं।