{"_id":"6a90a2da2b4bf9f4a405b809","slug":"filthy-water-flowing-on-the-road-no-relief-even-during-the-festival-allahabad-news-c-407-1-ggp1005-19274-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सड़क पर बह रहा गंदा पानी, त्योहार पर भी नहीं मिली निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सड़क पर बह रहा गंदा पानी, त्योहार पर भी नहीं मिली निजात
Fri, 28 Aug 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
कोहड़ारघाट में सड़क पर बहते गन्दे पानी से निकलता जूलूस। संवाद
मेजा के कोहड़ार बाजार मे मेजा मार्ग पर ध्वस्त हुई नाली स्थानीय निवासियों और राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई है। जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह ठप होने के कारण नाले का गंदा और बदबूदार पानी खुलेआम मुख्य सड़क पर बह रहा है, जिससे पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया है। कस्बे के निवासी शैलेश गुप्ता ने बताया कि नाली काफी समय से ध्वस्त पड़ी है लेकिन जिम्मेदार प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
जिन लोगों के मकान सड़क से नीचे बने हुए हैं, उनके घरों के भीतर घुटनों तक नाले का गंदा पानी भर गया है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा लगातार बढ़ रहा है। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर भी स्थिति में कोई सुधार नहीं किया गया। एक ओर जहां अकीदतमंद जुलूस निकाल रहे थे, वहीं दूसरी ओर सड़क पर बहते नाले के गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर थे। धार्मिक पर्व के दिन भी सफाई व्यवस्था की यह बदहाली स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश का कारण बनी हुई है। ग्रामीणों ने जलकल विभाग और स्थानीय प्रशासन से ध्वस्त नाली की तत्काल मरम्मत कराने और जलभराव की समस्या से जल्द से जल्द निजात दिलाने की मांग की है।