फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fight over land dispute, four injured including advocate brothers

Prayagraj News: जमीन की रंजिश में मारपीट, अधिवक्ता भाइयों समेत चार घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Fight over land dispute, four injured including advocate brothers
थाना क्षेत्र के झोखरी गांव में सोमवार की सुबह पुरानी रंजिश ने विवादित जमीन पर बालू का ढेर लगाने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। घर से कचहरी के लिए निकले दो अधिवक्ता भाइयों पर पट्टीदारों ने जानलेवा हमला कर दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों पक्षों से मिली तहरीर के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नौ आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन



अधिवक्ता शिवनरेश शुक्ल और अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार शुक्ल एक ही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इनके बीच गांव की एक भूमि पर कब्जे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि कोर्ट ने उक्त जमीन को कुर्क कर दिया है लेकिन वहां एक पक्ष द्वारा बालू का ढेर लगाने पर विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब नौ बजे अधिवक्ता शिवनरेश शुक्ल कचहरी जाने के लिए घर से निकले थे। घर से कुछ दूर पहुंचते ही पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षी पट्टीदारों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला बोल दिया। भाई की चीख-पुकार सुनकर छोटे भाई अधिवक्ता योगेंद्र शुक्ल उन्हें बचाने पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटकर अधमरा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों के भाई व पूर्व सैन्य अधिकारी सुरेंद्र कुमार शुक्ल ने वीरेंद्र कुमार शुक्ल समेत 34 लोगों के खिलाफ नवाबगंज थाना में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। वहीं, दूसरे पक्ष के वीरेंद्र कुमार शुक्ल ने अपनी तहरीर में योगेंद्र शुक्ल समेत सात नामजद और आठ अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया है। आरोप है उनपर बोलेरो चढ़ाकर मारने का प्रयास किया गया। दोनों पक्षों से मिली तहरीर के बाद पुलिस ने नौ को हिरासत में लिया है।

बोले अफसर

-- घायलों को सिर में गंभीर चोटें और फ्रैक्चर आए हैं। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। -- श्यामजीत प्रमिला सिंह, एसीपी सोरांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed