प्रयागराज : मतदान केंद्र के बाहर बमबाजी और हत्या के मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार
एसटीएफ अफसरों के मुताबिक, पूछताछ में अनीस ने बताया है कि उसने अपने साथियों संग मिलकर पोलिंग बूथ को निशाना बनाकर बम चलाए थे। उनका मकसद चुनाव के दौरान आम जनमानस में दहशत का माहौल पैदा करना था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करेली में विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान केंद्र के बाहर हुई हत्या में वांछित एक और बदमाश गिरफ्तार कर लिया गया। 25 हजार का इनामी अनीस चार अन्य बदमाशों संग इस मामले में वांछित चल रहा था। एसटीएफ ने उसे डीएसए ग्राउंड के पास से पकड़ा। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पांच आरोपियों के पकड़े जाने के बाद भी यह राज बरकरार है कि वह कौन था जो चुनाव के दौरान बमबाजी से दहशत फैलाना चाहता था। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी शाफिल के पकड़े जाने के बाद ही यह राज खुलेगा।
घटना 27 फरवरी को वोटिंग वाले दिन हुई थी। करेली के जीटीबी नगर में मतदान केंद्र के बाहर बम मारकर अर्जुन कोल की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने नौ मार्च को गौस नगर निवासी हसन, मस्तान मार्केट निवासी मोइनुद्दीन उर्फ मुन्ना और गौस नगर के ही आसिफ उर्फ इबभनी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया था कि दहशत फैलाने के लिए उन्होंने यह वारदात की थी। साथ ही बताया था कि घटना में कुल नौ लोग शामिल थे, जिनमें से छह फरार हैं।
इन सभी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया। चौथे आरोपी सरफराज निवासी रहमत नगर सोमवार को ही गिरफ्तार किया गया था। जबकि एसटीएफ ने शुक्रवार को एक अन्य आरोपी अनीस पुत्र जुम्मन निवासी पूरा मनोहरदास अकबरपुर करेली को गिरफ्तार कर लिया। जिसे करेली पुलिस को सौंप दिया गया। करेली पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल शाफिल, राशिद, दानिश व फैज अंसारी की तलाश की जा रही है।
बोला, पोलिंग बूथ को निशाना बनाकर चलाए थे बम
एसटीएफ अफसरों के मुताबिक, पूछताछ में अनीस ने बताया है कि उसने अपने साथियों संग मिलकर पोलिंग बूथ को निशाना बनाकर बम चलाए थे। उनका मकसद चुनाव के दौरान आम जनमानस में दहशत का माहौल पैदा करना था। बम 60 फीट रोड पर स्थित कब्रिस्तान की दीवार के भीतर से चलाए गए थे। लेकिन बम बूथ पर न लगकर एक राहगीर को लग गया जिसमें उसकी मौत हो गई। एसटीएफ के डिप्टी एसपी नवेंदु सिंह का कहना है कि अनीस ने यही बताया है कि वह मुख्य आरोपी शाफिल के कहने पर घटना में शामिल हुआ। शाफिल के पकड़े जाने के बाद ही यह राज खुलेगा कि उसने किसके कहने पर अपने साथियों संग यह वारदात की।