फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fierce uproar during the recruitment of ambulance personnel, candidates scuffle with officials

एंबुलेंस कर्मियों की भर्ती के दौरान जमकर हंगामा, अभ्यर्थियों ने अधिकारियों के साथ की धक्कामुक्की

Wed, 04 Aug 2021 01:00 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 04 Aug 2021 01:00 AM IST
सार

  • पुलिस लाइन में पूरी कराई गई भर्ती प्रक्रिया

विज्ञापन
Fierce uproar during the recruitment of ambulance personnel, candidates scuffle with officials
परेड गाउंड में एंबुलेंस कर्मचारियों की भर्ती के दौरान जुटी भीड़। अमर उजाला। - फोटो : prayagraj

विस्तार

102 और 108 नंबर एंबुलेंस के लिए जीवीके कंपनी द्वारा की जा रही भर्ती के दौरान मंगलवार को अंतिम दिन जमकर हंगामा हुआ। अभ्यर्थियों का आरोप था कि पैसे लेकर भर्ती की जा रही है। अभ्यर्थियों ने कंपनी के अधिकारियों के साथ धक्कामुक्की भी की, जिस पर परेड मैदान पर भर्ती प्रक्रिया रोकनी पडी। हालांकि बाद में कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस लाइन जाकर भर्ती प्रक्रिया को पूरा कराया। 

विज्ञापन


एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जीवीके कंपनी ने शनिवार से चालकों और ईएमटी की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। मंगलवार को परेड मैदान में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे थे। अभ्यर्थी टेस्ट जल्द लेने की मांग करने लगे, जिस पर उनका कंपनी के अधिकारियों से विवाद हो गया। अधिकारियों ने भर्ती रोक दी और वहां से पुलिस लाइन जाने लगे। इस पर अभ्यर्थी भड़क गए। उन्होंने सरकार विरोधी नारेबाजी की और कंपनी पर पैसा लेकर भर्ती करने का आरोप लगाया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
विज्ञापन


अभ्यर्थी आरोप लगा रहे थे कि 40-40 हजार रुपये लेकर भर्ती की जा रही है। हंगामे के दौरान वहां खड़ी एंबुलेंस का शीशा टूट गया। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पुलिस भी पहुंची। अभ्यर्थियों को पुलिस लाइन ले जाकर भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया गया। कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक कुल तीन हजार लोगों ने भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

24 से अधिक हड़ताली कर्मचारी और हुए बर्खास्त

प्रयागराज। एनएचएम में नियुक्ति की मांग को लेकर एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। इससे मरीजों को परेशान होना पड़ा। उधर जीवीके कंपनी की ओर से 24 और कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया। हालांकि हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि उनके द्वारा कई बार बर्खास्तगी का पत्र मांगा गया, लेकिन उन्हें दिया नहीं गया। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगों के पूरा होने तक आंदोलन जारी रहेगा। a

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed