फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   fever in allahabad

जोड़ों पर वार कर रहा अज्ञात वायरस, चिकित्सक हैरान

Mon, 09 Jan 2017 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Mon, 09 Jan 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
fever in allahabad
अस्पताल
शहरियों पर एक नए वायरस ने हमला बोल दिया है। पिछले कुछ दिनों से जोड़ों के भयंकर दर्द से पीड़ित मरीज अस्पतालों व निजी चिकित्सालयों में पहुंच रहे हैं। चिकनगुनिया के मिलते-जुलते लक्षणों वाले इस रोग की लैब रिपोर्ट ने डॉक्टरों को चौंका दिया। रिपोर्ट में पाया गया कि रोग के लक्षण भले ही चिकनगुनिया जैसे रहे हों पर रिपोर्ट इस रोग की ताईद नहीं करती। डॉक्टर समझ नहीं पा रहे हैं कि शहर में कौन से नए वाइरस ने अटैक कर दिया है, जिससे लोग जोड़ों की परेशानी से जूझने लगे। शहर में ऐसी कोई लैब नहीं है, जिसमें वैज्ञानिक इसकी जांच कर सकें।   
विज्ञापन


बारिश के मौसम में इस बार डेंगू और चिकनगुनिया ने हमला बोला तो ठंड में हड्डियों के मरीजों की संख्या बढ़ गई। शहर के सरकारी और निजी अस्पतालों के हड्डी रोग विशेषज्ञों की ओपीडी में एक नए तरीके के रोग से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। इन मरीजों में कम उम्र वाले भी हैं। वायरल पीड़ित ऐसे सैकड़ों मरीजों की चिकनगुनिया की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई लेकिन लक्षण चिकनगुनिया जैसे ही मिले। इन मरीजों के जोड़ों में इस समय परेशानी बढ़ी है।  
विज्ञापन


वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कपिल कुलश्रेष्ठ कहते हैं कि ओपीडी में आ रहे जोड़ों के दर्द के कुल मरीजों में 20 फीसदी ऐसे मरीज हैं जो पहली बार इसकी चपेट में हैं। इनमें महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं। ऐसे मरीजों के जोड़ों में दर्द भी चिकनगुनिया की तरह होने वाले दर्द जैसा है। डॉ. कुलश्रेष्ठ कहते हैं कि ऐसे मरीजों को चिकनगुनिया नहीं हुआ था। लेकिन इन मरीजों ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व उन्हेें वायरल फीवर हुआ था। इस दौरान उनको घुटने, कंधों, कमर आदि में भयानक दर्द हुआ। दर्द से उनका चलना-फिरना मुश्किल हो गया। उनको यह तकलीफ दो सप्ताह से अधिक समय तक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के आर्थोपेडिक विभाग के डॉ. सचिन कहते हैं कि ओपीडी में जोड़ों के दर्द की शिकायत करने वाले बड़ी संख्या में नए मरीज हैं। उनसे पूछा गया तो बताया कि उन्हें वायरल फीवर हुआ था। उन्होंने चिकनगुनिया की जांच कराई थी लेकिन रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई। तकलीफ उन्हें चिकनगुनिया जैसी ही हुई।

 स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के फिजिशियन डॉ. मनोज माथुर भी इस बात की पुष्टि करते हैं। उनका कहना है कि वायरल फीवर से जोड़ों में परेशानी की शिकायतें मरीज कर रहे हैं। हालांकि उनको चिकनगुनिया नहीं हुआ था। इससे यह बात सामने आ रही है कि वायरस ने अपना स्वरूप बदला है, जिसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed