{"_id":"5ff21e73136f6613de0f1e7b","slug":"festival-ends-recovery-continues-in-the-name-of-pooja-special","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार खत्म, पूजा स्पेशल के नाम पर अब तक वसूली जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार खत्म, पूजा स्पेशल के नाम पर अब तक वसूली जारी
Mon, 04 Jan 2021 01:13 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 04 Jan 2021 01:13 AM IST
सार
गाड़ी नंबर के आगे जीरो लगाकर इस तरह से बढ़ाया गया किराया
पहले (लॉकडाउन से पूर्व)
गाड़ी संख्या 15018 काशी एक्सप्रेस- - प्रयागराज से मुंबई
स्लीपर 575
थर्ड एसी 1545
एसी टू 2235
अब (पूजा स्पेशल बनने के बाद)
गाड़ी संख्या 05018 काशी पूजा स्पेशल - प्रयागराज से मुंबई
स्लीपर 545
थर्ड एसी 1915
एसी टू 2655
पहले
गाड़ी संख्या 12397 महाबोधि एक्सप्रेस -- प्रयागराज से नई दिल्ली
स्लीपर 390
थर्ड एसी 1020
एसी टू 1430
अब
गाड़ी संख्या 02397 महाबोधि पूजा स्पेशल- प्रयागराज से नई दिल्ली
स्लीपर 490
थर्ड एसी 1295
एसी टू 1825
इन ट्रेनों का किराया रूट इन तीनों के मुकाबले ज्यादा है। यात्री भी नहीं समझ पा रहे हैं कि जब कोई त्यौहार नहीं है तो रेलवे पूजा स्पेशल ट्रेनों को रूटीन ट्रेनों में तब्दील क्यों नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवाली और छठ जैसे महत्वपूर्ण त्योहार भले ही बीत गए हो लेकिन कमाई के फेर में रेलवे अभी तक पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। रूट चाहे दिल्ली का हो या फिर मुंबई का। कोरोना काल के पहले जो ट्रेनें नियमित रूप से प्रयागराज जंक्शन और छिवकी रेलवे स्टेशन से गुजर रही थीं, उनमें से कई ट्रेनें रेलवे पूजा स्पेशल के रूप में चला रहा है। पूजा स्पेशल के नाम पर इस कदर लूट है कि मुंबई जाने वाली काशी एक्सप्रेस, नई दिल्ली जाने वाली मंडुवाडीह-नई दिल्ली सुपरफास्ट आदि ट्रेनों का संबंधित रूट पर चलने वाली अन्य स्पेशल ट्रेनों के मुकाबले कहीं ज्यादा किराया रेलवे वसूल रहा है।
लॉकडाउन के पूर्व दिल्ली जाने वाली महाबोधि एक्सप्रेस, मंडुवाडीह-नई दिल्ली सुपरफास्ट का किराया सभी श्रेणियों में प्रयागराज एक्सप्रेस के बराबर ही था, लेकिन वर्तमान समय महाबोधि, मंडुवाडीह आदि ट्रेनों को रेलवे पूजा स्पेशल के नाम पर चला कर यात्रियों से ज्यादा किराया वसूल रहा है। इन ट्रेनों के स्लीपर, थर्ड एसी, एसी टू में प्रयागराज से नई दिल्ली का किराया क्रमश: 490, 1295 एवं 1825 रुपये है। फिलहाल पूजा स्पेशल के रूप में नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस आदि एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन रेलवे द्वारा किया जा रहा है।
दूसरी तरफ देखें तो नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन के स्लीपर, थर्ड एसी, एसी टू में नई दिल्ली का किराया क्रमश: 390, 1020 एवं 1430 रुपये है। लॉक डाउन के पूर्व भी जब प्रयागराज एक्सप्रेस नियमित ट्रेन के रूप में चल रही थी, तब भी इसका यही किराया था। इस तरह पूजा स्पेशल ट्रेनों से यह काफी कम है।