{"_id":"66b0bacd20b18a81750346ed","slug":"fellow-lawyers-angry-over-filing-case-against-advocate-boycotted-work-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : अधिवक्ता पर मुकदमा दर्ज करने पर भड़के साथी वकील, किया कार्य का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : अधिवक्ता पर मुकदमा दर्ज करने पर भड़के साथी वकील, किया कार्य का बहिष्कार
Mon, 05 Aug 2024 05:13 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 05 Aug 2024 05:13 PM IST
सार
अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक आरोपी लेखपाल और कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी। करछना तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चिंतामणि शुक्ला और महामंत्री हंसराज सिंह ने सोमवार की सुबह ही पूरे तहसील परिसर में तालाबंदी करा दी।
विज्ञापन
लेखपाल और वकीलों में विवाद। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज के करछना तहसील में सोमवार से वकीलों ने पूर्ण रूप से तालाबंदी कर दी। संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर वरासत की फाइल के लिए अधिवक्ता कृष्ण चंद्र भारतीय से लेखपाल नायाब अहमद द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। वकीलों का आरोप है कि लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया, जबकि वकीलों की तहरीर पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक आरोपी लेखपाल और कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी। करछना तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चिंतामणि शुक्ला और महामंत्री हंसराज सिंह ने सोमवार की सुबह ही पूरे तहसील परिसर में तालाबंदी करा दी। कहा कि करछना तहसील में अधिकारी और कर्मचारी हर काम के लिए पैसे की मांग करते हैं। ऐसे में हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक दोषी लेखपाल और कानूनगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हो जाता है।
विज्ञापन