फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fees increased every year, not increased facilities

फीस हर साल बढ़ी, नहीं बढ़ीं सुविधाएं

Thu, 04 Apr 2019 01:04 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 Apr 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
Fees increased every year, not increased facilities
school - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

कान्वेंट एवं पब्लिक स्कूलों में हर वर्ष फीस तो बढ़ रही है, लेकिन सुविधाएं नहीं। स्कूलों में बच्चों के लिए सीबीएसई एवं संबंधित बोर्ड की ओर से समय-समय पर गाइडलाइन जारी की जाती है। लेकिन, इन्हें लागू कराने के नाम पर स्कूल पड़ला झाड़ लेते हैं। मसलन, सीबीएसई ने छोटे बच्चों को स्कूल के ही सीनियर्स की दबंगई से बचाने के लिए एंटी बुलिंग स्कीम शुरू की गई थी, इसे दो सत्र बीतने के बाद भी लागू नहीं किया गया। अमर उजाला की ओर से अभिभावकों की राय जानी गई तो कई विसंगतियां सामने आईं। कहा कि फीस बढ़ाने से पहले स्कूल वाले अभिभावक-शिक्षक समिति अथवा शिक्षा विभाग के अधिकारियों से भी कोई राय नहीं लेते हैं। 

0 निजी स्कूलों के पास अपनी ट्रांसपोर्ट व्यवस्था नहीं है। स्कूलवाले निजी वाहन चालकों को कैंपस के अंदर से बच्चों को बैठाने की सुविधा देते हैं और उनसे रकम वसूलते हैं। हालांकि, जब प्रशासन स्कूली वाहनों के लिए खिलाफ अभियान चलाता है, तब स्कूल प्रबंधन हाथ खड़े कर देता है। स्कूल प्रबंधन के इस रवैये का परिणाम बच्चों और अभिभावकों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन

डॉ. पंकज मिश्र, अभिभावक।

0 स्कूल प्रबंधन सीबीएसई एवं सीआईएससीई की गाइड लाइन के अनुसार विद्यालय में काबिल काउंसलर की नियुक्ति नहीं कर सका है। बोर्ड को बच्चों के पाठ्यक्रम एवं होमवर्क के दबाव से निजात दिलाने के लिए काउंसलर मार्गदर्शन कर सकता है। बच्चों के खान-पान के बारे में स्कूल वाले कोई जानकारी नहीं देते। बच्चों को सरकार की ओर से मिलने वाली स्कॉलरशिप के बारे में जानकारी भी नहीं जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकाश त्रिपाठी, अभिभावक

0 शहर में सबसे अधिक फीस लेने वाले तथा सबसे अच्छे विद्यालय का दावा करने वाले स्कूलों में अचानक बीमार पड़ने पर बच्चों के लिए चिकित्सा सुविधा नहीं है। स्कूल वाले अभिभावकों को फोन करके अपने कर्तव्य पूरा कर लेते हैं। स्कूल गंभीर बीमार पड़ने पर बच्चों के लिए एंबुलेंस की सुविधा नहीं है। आखिर में स्कूल वाले मोटी फीस लेने तथा हर वर्ष फीस बढ़ाने के बाद बच्चों-अभिभावकों के प्रति जवाबदेह क्यों नहीं हैं?
दुर्गेश दुबे, अधिवक्ता

0 स्कूल की सूचनाएं बताने के लिए स्कूल प्रबंधन की ओर से अभिभावकों के मोबाइल पर मैसेज किया जाता है। इसकी वसूली फीस से ही की जाती है। कुछ स्कूलों में इस सेवा के लिए प्रति बच्चे से 500 रुपये लिए जाते हैं। वहीं विभिन्न दूर संचार कंपनियां कई मैसेज एक साथ भेजने के लिए सस्ती सुविधाएं उपलब्ध करवा रही हैं। एक विद्यालय में पांच हजार बच्चों से मैसेज के नाम पर साल भर में पांच सौ वसूल करने पर 25 लाख वसूल रहे हैं, जबकि बल्क में कुछ हजार में ही अभिभावकों को मैसेज भेज रहे हैं।

दिव्या शुक्ला, अभिभावक

निजी प्रबंधन की ओर से मनमाने तरीके से फीस वृद्धि कर दी गई है। स्कूलों में नियम विरुद्ध किताबें लागू की जा रही हैं। सरकार के निर्देश के बाद भी निजी प्रकाशकों की किताबें एनसीईआरटी के साथ खरीदने को मजबूर किया जा रहा है। प्रशासन की मदद से इस मामले की जांच करके स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मो. इब्राहिम, उप शिक्षा निदेशक
प्रयागराज मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed