फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Feedback of devotees is important in Mahakumbh, emphasis on collective efforts, people have to face problems

Mahakumbh : महाकुंभ में श्रद्धालुओं का फीडबैक अहम, सामूहिक प्रयास पर बल, लोगों को झेलनी पड़े दिक्कत

Mon, 23 Dec 2024 04:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 23 Dec 2024 04:38 PM IST
सार

एडीजी जोन भानु भाष्कर और मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दाैरान भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक प्लान समेत डिजिटल और स्वच्छ कुंभ की जानकारी दी गई। साथ ही स्टेक होल्डरों से सुझाव संग सहयोग की अपील की गई।

विज्ञापन
Feedback of devotees is important in Mahakumbh, emphasis on collective efforts, people have to face problems
महाकुंभ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ की तैयारियों के संबंध में मेला प्राधिकरण की ओर से मेला क्षेत्र स्थित अस्थायी पुलिस लाइन में बैठक आयोजित की गई। इसमें अधिकारियों ने महाकुंभ में भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक प्लान और अन्य आवश्यक इंतजाम की जानकारी दी और स्टेक होल्डरों से सुझाव भी मांगे। इस दाैरान अधिकारियों ने महाकुंभ में श्रद्धालुओं के फीडबैक को अहम बताया। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से प्रयागराज आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर अनुभूति कराना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसके लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। सबसे बड़े धार्मिक आयोजन में चुनाैतियों के साथ तमाम अवसर भी उपलब्ध हैं।

विज्ञापन


एडीजी जोन भानु भाष्कर और मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दाैरान भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक प्लान समेत डिजिटल और स्वच्छ कुंभ की जानकारी दी गई। साथ ही स्टेक होल्डरों से सुझाव संग सहयोग की अपील की गई। मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इस पर स्टेक होल्डरों से सुझाव भी लिए गए। प्रमुख मार्गों एवं नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को और सुगम बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


सिविल लाइंस से होगा शटल बसों का संचालन

यातायात पुलिस की ओर से बताया गया कि महाकुंभ के लिए परेड क्षेत्र में 13, अरैल में 15 और झूंसी में सात पार्किंग बनाई गई है। उन्होंने बताया कि महाकुंभ के दाैरान सिविल लाइंस बस अड्डे से शटल बसों का संचालन किया जाएगा। इसमें 550 शटल बसें चलाने की तैयारी है, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आवागमन में परेशानी न हो, जबकि अंतरराज्यीय बस सेवा के लिए अस्थायी बस अड्डे बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाकुंभ-2025 को सकुशल, निर्विघ्न, सुरक्षित एवं पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी गई। बैठक में व्यापार मंडल, टैम्पों-टैक्सी यूनियन, ई-रिक्शा यूनियन, होटल यूनियन, सिविल डिफेंस सहित अन्य स्टेक होल्डरों ने आवश्यक सुझाव भी दिये। वहीं मेलाधिकारी विजय किरण आनन्द ने मेले के आयोजन की तैयारियों के बारे में विस्तार से बताया और सभी से सहयोग की अपील की। इस अवसर पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़, एसएसपी राजेश द्विवेदी व अन्य वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण माैजूद रहे।

स्नान दिवस पर निजी अस्पतालों में 25 प्रतिशत बेड होंगे आरक्षित

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने कहा कि आपदा प्रबंधन के लिए निजी अस्पताल संचालकों संग वार्ता की गई है। इस दाैरान निजी अस्पतालों ने स्नान पर्वों पर 25 प्रतिशत बेड खाली रखने का भरोसा दिया है, ताकि आपदा की स्थिति में प्रभावी नियंत्रण हो सके। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के दाैरान भंडारे के लिए जिन संस्थाओं और व्यक्तियों को परमिशन चाहिए, वे 31 दिसंबर तक आवेदन कर दें, ताकि उन्हें नियमानुसार स्वीकृति दी जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्य मार्गों पर भंडारे की परमिशन किसी को नहीं दी जाएगी।

महाकुंभ के पिछड़े कार्य पर प्रमुख सचिव नाराज, तेजी के दिए निर्देश

महाकुंभ के पिछड़े कार्यों पर नगर विकास के प्रमुख सचिव ने नाराजगी जताई। खास ताैर पर सीएम ग्रिड योजना की आठ सड़कों की स्वीकृति के एक माह बाद भी प्रगति न होने पर उन्होंने मुख्य अभियंता से जवाब तलब किया। इसके बाद नगर निगम में बैठक के दाैरान उन्होंने शहर और महाकुंभ क्षेत्र की स्वच्छता पर जोर दिया। साथ ही सड़क के किनारों से ठेले वालों को व्यवस्थित तरीके से हटाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के प्रयागराज आगमन से पहले महाकुंभ के कार्यों का जायजा लेने पहुंचे प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने सीएम ग्रिड योजना की समीक्षा की। इस दाैरान पाया कि योजना के तहत जिन सड़कों की स्वीकृति प्राप्त हुई है, एक माह बाद भी कार्य शुरू नहीं हुआ। उन्होंने मुख्य अभियंता को निर्देशित किया सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर शुरू कराना सुनिश्चित करें। कार्य के दाैरान सुरक्षा के साथ यह भी ध्यान रखा जाए कि आमजन को इससे अधिक समस्या न हो। नगर निगम की स्मार्ट बिल्डिंग के सभागार में आयोजित बैठक के दाैरान उन्होंने शहर और महाकुंभ क्षेत्र की स्वच्छता पर जोर दिया। इसके लिए सड़क के किनारों से ठेले वालों को व्यवस्थित तरीके से हटाने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने शहर की साफ-सफाई को लेकर कर्मचारियों और अधिकारियों के कार्यों की सराहना भी की और इसे बेहतर करने पर जोर दिया। उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों को खंडों में बांटकर सड़कों की सफाई व्यवस्थित तरीके से करवाने का सुझाव दिया। हिदायत दी कि बिना नगर निगम की अनुमति के फ्लेक्स साइन न लगे। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे से रेहड़ी-ठेले हटाएं जाएं, लेकिन उनका उत्पीड़न नहीं होना चाहिए।

उनके लिए जगह चिह्नित कर उन्हें वहां से स्थानान्तरित किया जाए। प्रमुख सचिव ने प्रयागराज विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को सभी चौराहों को दुरुस्त करने और हर दो दिन में साफ-सफाई का ध्यान रखने की नसीहत दी। बैठक में नगर आयुक्त चंद्रमोहन गर्ग, अपर आयुक्त अरविन्द कुमार राय, अपर आयुक्त दीपेन्द्र यादव, सहायक नगर आयुक्त दीपशिखा पाण्डेय और प्रयागराज विकास प्राधिकरण के अधिकारी सहित अन्य मौजूद रहे ।

निरीक्षण कर लोगों से लिया फीडबैक

प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने एजी ऑफिस स्थित सब्जी मंडी और अशोक नगर स्थित पार्क का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से बातचीत कर फीडबैक लिया। इससे पहले कैथेड्रल चर्च के बाहर सफाई करवाने और बिशप से भी सहयोग लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि शहर में लगवाए गए सभी 96 मोबाइल टॉयलेट्स की मॉनिटरिंग करवा कर उनकी रेटिंग की जाए। बैठक के बाद प्रमुख सचिव ने नगर निगम में संचालित कंट्रोल रूम देखा और उसकी कार्य प्रणाली समझी।

मेला क्षेत्र के सेक्टर-21 में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू

महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर-21 में विद्युत विभाग ने स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। इस कार्य की 25 दिसंबर तक समय सीमा निर्धारित की गई है। रविवार को अवर अभियंता राहुल यादव ने कर्मचारियों के साथ बैठक की। तीन चरणों में स्ट्रीट लाइट को लगाने के लिए कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। उन्होंने बताया कि तीन दिन में काम पूरा कर लिया जाएगा। पोल लगाने के साथ ही तारों को भी खींचा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed