फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fed up with social, economic and mental pain, Excise Inspector asked for euthanasia, sent letter to officers

UP: सामाजिक, आर्थिक व मानसिक पीड़ा से तंग आकर आबकारी इंस्पेक्टर ने मांगी इच्छा मृत्यु, अधिकरियों को भेजा पत्र

Fri, 26 May 2023 04:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 26 May 2023 04:51 PM IST
सार

15 मार्च 2021 को कुंडा में चार लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई थी। इस मामले में जिला आबकारी अधिकारी राजेश, इंस्पेक्टर शंकरलाल और सिपाही राम भजन को निलंबित कर दिया गया था। इसके अलावा इन्हें प्रयागराज मुख्यालय से संबद्ध करते हुए जांच बैठा दी गई थी।

विज्ञापन
Fed up with social, economic and mental pain, Excise Inspector asked for euthanasia, sent letter to officers
इच्छा मृत्यु - फोटो : self

विस्तार

कुंडा प्रतापगढ़ जहरीली शराब कांड के बाद से निलंबित चल रहे आबकारी इंस्पेक्टर शंकरलाल ने सामाजिक, आर्थिक व मानसिक पीड़ा से तंग आकर इच्छा मृत्यु की मांग की है। उनका कहना है कि एक दिसंबर 2021 को जांच पूरी होने के बाद भी उन्हें नौकरी पर बहाल नहीं किया गया, जिसके कारण वह काफी परेशान हैं। वह और उनका परिवार तमाम प्रकार की यातनाएं झेलने को मजबूर हो रहा है।

विज्ञापन

बता दें कि 15 मार्च 2021 को कुंडा में चार लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई थी। इस मामले में जिला आबकारी अधिकारी राजेश, इंस्पेक्टर शंकरलाल और सिपाही राम भजन को निलंबित कर दिया गया था। इसके अलावा इन्हें प्रयागराज मुख्यालय से संबद्ध करते हुए जांच बैठा दी गई थी। एक दिसंबर 2021 को जांच पूरी हो गई। नियमानुसार जांच के बाद आरोप पत्र के आधार पर कार्रवाई कर वापस नियुक्ति कराई जाती है, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हुआ।

विज्ञापन


इसके बाद आबकारी इंस्पेक्टर शंकरलाल ने आबकारी आयुक्त, प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को कई पत्र लिखे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। निलंबित चल रहे इंस्पेक्टर शंकरलाल का कहना है कि उनके चार बेटे हैं, जिसमें तीन बेरोजगार हैं। इसके कारण परिवार की जिम्मेदारी भी उनके कंधे पर है। दो साल से अधिक समय से वह निलंबित चल रहे हैं और अब उनकी छह साल की नौकरी शेष बची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed