फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fed up with family, society and circumstances, the lovers got married in a temple and then consumed poison.

Prayagraj : परिवार, समाज और हालात से तंग आकर प्रेमी युगल ने मंदिर में की शादी, फिर खाया जहर

Sun, 05 Oct 2025 03:35 PM IST
विनोद सिंह सत्येंद्र पटेल, प्रयागराज
सत्येंद्र पटेल, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 05 Oct 2025 03:35 PM IST
सार

परिवार, समाज और हालात से तंग आकर प्रेमी युगल ने पहले घर से भागकर शादी करने का निर्णय लिया। युवक बालिग था लेकिन लड़की नाबालिग। दोनों घर से भागकर सिविल लाइंस स्थित होटल में तीन दिन तक साथ रहे। यहां दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं।

विज्ञापन
Fed up with family, society and circumstances, the lovers got married in a temple and then consumed poison.
प्रेमी युगल ने खाया जहर। सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

परिवार, समाज और हालात से तंग आकर प्रेमी युगल ने पहले घर से भागकर शादी करने का निर्णय लिया। युवक बालिग था लेकिन लड़की नाबालिग। दोनों घर से भागकर सिविल लाइंस स्थित होटल में तीन दिन तक साथ रहे। यहां दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। दूसरी ओर परिजनों ने किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया।

विज्ञापन


इसके बाद दोनों ने मंदिर में पहुंचकर सात फेरे लिए फिर मुश्किल राह और हालात के आगे टूट गए और जहर खा लिया। युवक की मौत के बाद अब युवती अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। उसे समझ नहीं आ रहा है कि आखिर इसके लिए कसूरवार कौन है। घटनाक्रम के अनुसार, सरायममरेज थाना क्षेत्र के मर्रो गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को प्रेमी युगल ने जहर खा लिया था। दोनों की शिनाख्त शिवम (22) और उसकी प्रेमिका के रूप में हुई थी।
विज्ञापन


जहर खाने के बाद सड़क पर तड़पते युगल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एसआरएन अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया जबकि प्रेमिका का इलाज जारी है। अस्पताल में भर्ती किशोरी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि घर से भागने के बाद दोनों तीन दिन तक सिविल लाइंस स्थित एक होटल में रुके और शादी के बाद जान देने का फैसला किया। इसके बाद शिवम ही जहर लेकर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहर खाने से पहले दोनों ने कुंदौरा महादेव मंदिर में विवाह किया। यह मंदिर शिवम के घर से करीब पांच किलोमीटर दूर है लेकिन इसके बाद की मुश्किल राह के आगे वे आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर हो गए। युवती मूलरूप से फूलपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है और शिवम के पड़ोसी गांव में उसका ननिहाल है।

इकलाैते बेटे के गम में फूट-फूट कर रोए पिता और अन्य परिजन

एसआरएन अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को दोपहर में शिवम का शव परिजनों को साैंप दिया गया। साथ ही डाॅक्टरों ने विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा है। सरायममरेज के हिंदूवानी मवैया गांव निवासी शिवम घर का इकलाैता बेटा था जबकि उसकी तीन बहनें हैं। पिता मुंबई में रहकर गाड़ी चलाते हैं। घटना की सूचना मिलते ही पिता मुंबई से शनिवार को सीधे एसआरएन अस्पताल पहुंचे जहां परिजनों के गले लगकर वे फूट-फूटकर रोए। चेहरे पर इकलाैते बेटे को खोने का गम और पश्चाताप के आंसू देख हर कोई गमगीन हो गया।

26 सितंबर को थी शिवम की बहन की सगाई, प्रेमिका भी हुई थी शामिल

घटना से पहले 26 सितंबर को शिवम की बहन की सगाई हुई थी। इसमें उसकी प्रेमिका भी शामिल हुई थी। बताया जा रहा है कि यहीं पर दोनों ने भागकर शादी करने का फैसला किया था। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में प्रेमी युगल के जहर खाने की चर्चा है।

प्रेम संबंधों में असमर्थता या सामाजिक दबाव बढ़ा देता है मानसिक तनाव : डाॅ. राकेश

मनोचिकित्सक डॉ. राकेश पासवान का कहना है कि प्रेम संबंधों में असमर्थता या सामाजिक दबाव अक्सर मानसिक तनाव बढ़ा देता है। इससे व्यक्ति हताशा में गलत निर्णय ले लेता है। ऐसे मामलों में समय पर मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना और परिजनों का सहयोग बेहद जरूरी है।

शुक्रवार को प्रेमी युगल के जहर खाने के बाद सूचना पर उन्हें एसआरएन अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने प्रेमी को मृत घोषित कर दिया जबकि नाबालिग प्रेमिका का इलाज चल रहा है। युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। - सुनील कुमार, एसीपी हंडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed