फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Featured on the dessert shop without registration ongoing

बिना रजिस्ट्रेशन चल रही मिठाई दुकान पर छापा

Sat, 07 Nov 2015 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 07 Nov 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
Featured on the dessert shop without registration ongoing
इलाहाबाद। वाणिज्य कर विभाग की ओर से त्योहार के मौके पर टैक्स की चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) ने मिठाई की तीन दुकानों समेत एक जनरल स्टोर पर छापेमारी बड़े पैमाने पर कर चोरी पकड़ी। इसमें से सिर्फ एक दुकान का विभाग में रजिस्ट्रेशन है, जबकि शेष बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही हैं और इसका सालाना टर्नओवर 15 लाख रुपये या उससे अधिक है।
विज्ञापन


एडिशनल कमिश्नर अम्बेश श्रीवास्तव के निर्देश पर डिप्टी कमिश्नर एसआईबी रेंज-ए आरके श्रीवास्तव के नेतृत्व में झूंसी तथा न्यू बैरहना स्थित मिठाई की दुकानों में छापा मारा गया। झूंसी स्थित दुकान में करीब 1.50 लाख की जबकि न्यू बैरहना स्थित दुकान में तकरीबन 50 हजार रुपये की मिठाई पकड़ी गई। दोनों दुकानों का विभाग में रजिस्ट्रेशन नहीं है। दुकान में मिठाई के आधार पर दोनों दुकानों की सालाना आय क्रमश: 60 लाख एवं 35 लाख रुपये मानी गई। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि बरामद माल के आधार पर सालाना टर्नओवर पर जुर्माना वसूला जाएगा। व्यापारी को तत्काल रजिस्ट्रेशन कराने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन


दूसरी ओर डिप्टी कमिश्नर रेंज-बी रमेश चंद्र दुबे के नेतृत्व में नैनी में मिठाई की एक दुकान पर छापा मारा गया। यहां बरामद माल के आधार पर करीब 15 लाख रुपये सालाना आय का अनुमान लगाया गया। यहां दुकान विभाग में रजिस्टर्ड है लेकिन बिक्री का बिल नहीं जारी होता। इसी तरह सिविल लाइंस में एक जनरल स्टोर में छापा मारा गया। यहां भी सालाना करीब दस लाख रुपये आय का अनुमान लगाया। इस दुकान भी रजिस्ट्रेशन नहीं है। श्री दुबे ने बताया कि पांच लाख या उससे अधिक का सालाना कारोबार करने वालों के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। अब इन दुकानों के रजिस्ट्रेशन के साथ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed