फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Featured on cold room , seized 21 quintals Khoa

कोल्ड रूम पर छापा, 21 कुंतल खोआ सीज

Sat, 07 Nov 2015 02:02 AM IST
Updated Sat, 07 Nov 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
Featured on cold room , seized 21 quintals Khoa
इलाहाबाद। मिलीभगत से मिलावट का खेल सामने आया और शिकायत पर डीएम संजय कुमार ने अफसरों पर कार्रवाई की तो शुक्रवार से मिलावटखोरों के खिलाफ छापेमारी का सिलसिला तेज कर दिया गया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने न्यू बैरहना स्थित एक कोल्ड रूम पर छापा मारकर साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक मूल्य का खोआ सीज कर दिया साथ ही क्षेत्र में रसगुल्ले की एक प्रतिष्ठित दुकान पर छापा मारकर रसगुल्ला का नूमना जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन


विभाग के अभिहित अधिकारी हरिमोहन श्रीवास्तव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सीएल यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश राय, प्रदीप कुमार, प्रमोद कुमार, डॉ. तूलिका शर्मा और विनोद वर्मा की टीम ने शुक्रवार दोपहर न्यू बैरहना स्थित कुश इंटरप्राइजेज के कोल्ड रूम में छापा मार दिया। वहां श्याम लाल, मंसूर और अतर सिंह ने तकरीबन 21 कुंतल खोआ स्टोर करके रखा था।
विज्ञापन


संदेहास्पद पाए जाने पर टीम ने छह नमूने लेकर जांच के लिए भेजे और तीन लाख 78 हजार रुपये मूल्य का खोआ सीज कर दिया। इसके बाद टीम ने बैरहना स्थित देहाती रसगुल्ला के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया और रसगुल्ले का एक नमूना जांच के लिए भेजा। अलोपीबाग चुंगी स्थित दुग्ध विक्रेता शीतला प्रसाद, पप्पू यादव और फूलचंद्रसे भी दूध का एक-एक नमूना लिया गया। चक हरिहरवन स्थित मोहम्मद अकमल के किराना स्टोर के निरीक्षण के दौरान संदेहास्पद पाए जाने पर सरसों तेल एवं तिल के तेल का एक-एक नमूना लिा गया। साथ ही झूंसी स्थित भारत डेयरी से दही का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed