फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fearless family on not performing funeral of student's body

छात्र के शव की अंत्येष्टि न करने पर अड़े परिजन

Thu, 21 Nov 2019 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Fearless family on not performing funeral of student's body
मानधाता के उसरापुर में घटना के दुसरे दिन जुटी रही ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
रास्ते के विवाद में पालीटेक्निक छात्र की लाठी-डंडे से पीटकर हुई हत्या को लेकर गांव में तनाव बरकरार है। छात्र के परिजन हत्यारोपी प्रधान समेत अन्य की गिरफ्तारी, डीएम-एसपी को बुलाने और 10 लाख रुपये आर्थिक मदद मिलने के बाद ही शव के अंतिम संस्कार करने पर अड़े थे। मौके पर पहुंचे सीओ व एएसपी पूर्वी भी परिजनों को समझाने में नाकाम रहे।
विज्ञापन

मानधाता थाना क्षेत्र के उसरापुर बद्री प्रसाद पटेल पूर्व प्रधान थे। उनका पड़ोसी रामआसरे गुप्ता के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार की सुबह रास्ते में उपलेे पाथने के विवाद में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान मंजीत पटेल पुत्र बद्री प्रसाद पटेल को हमलावरों ने लाठी-डंडे से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मारपीट में दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हुए थे। बुधवार की सुबह परिजनों ने मंजीत के शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

वह डीएम व एसपी को बुलाने पर अड़े थे। उनका कहना था कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। परिवार की सुरक्षा के लिए दो शस्त्र लाइसेंस, 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद, हत्यारोपी प्रधान समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जिद पर अड़े रहे। मौके पर पहुंचे सीओ रानीगंज को बैरंग लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी मौके पर पहुंचे और परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया लेकिन बात नहीं बनी। परिजन शव घर के बाहर रखकर मांगें पूरी होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मानधाता थाने में बद्री प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान इंद्र कुमार मिश्र उर्फ पियरी महराज, रामआसरे गुप्ता, रवि, अनिल, शिवम समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस ने अनिल समेत तीन लोगों को हिरासत में ले रखा है। प्रभारी थानाध्यक्ष मानधाता ने बताया कि प्रधान समेत अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed