{"_id":"6058cfaa9810412b53263727","slug":"fear-of-2020-again-34-new-kovid-positive-in-24-hours-after-two-and-a-half-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर सताने लगा 2020 का डर: ढाई महीने बाद 24 घंटे में 34 नए कोविड पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर सताने लगा 2020 का डर: ढाई महीने बाद 24 घंटे में 34 नए कोविड पॉजिटिव
Tue, 23 Mar 2021 12:36 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news : Covid - 19
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज में कोरोना वायरस का कहर ढाई महीने बाद फिर खतरनाक रूप में सामने आया है। सोमवार 22 मार्च को 24 घंटे में 34 नए कोविड पॉॅजिटिव की पहचान की गई है। इससे पहले 15 जनवरी को 34 संक्रमित पाए गए थे। संक्रमितों में बारा पावर प्लांट के दो इंजीनियरों समेत तीन कर्मचारी हैं। अन्य संक्रमितों में बाहर से आने वाले प्रवासियों की संख्या अधिक है। लंबे अंतराल के बाद अचानक बढ़ी संक्रमितों की संख्या खौफ बढ़ा रही है।
जिले में सोमवार को 3956 लोगों की कोविड जांच की गई। पांच पर पहुंची एक्टिव मरीजों की संख्या ही नहीं बढ़ी बल्कि एलथ्री कोविड अस्पताल एसआरएन में भर्ती मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। 20 दिन पहले दो पर स्थिर यह संख्या वर्तमान में 23 हो गई है। कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों में चार गंभीर हैं।
सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय के मुताबिक सोमवार को एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर की गई कोविड जांच में एक भी संक्रमित नहीं मिला। संक्रमितों में अधिकतर प्रवासी हैं। इनकी जांच को मंगलवार को टीमें भेजी जाएंगी। जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. एके तिवारी ने बताया कि संक्रमितों के मुकाबले स्वस्थ होने वाले मरीज सिर्फ छह हैं। एक को कोविड अस्पताल एसआरएन से डिस्चार्ज किया गया। पांच लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया।