फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Father walks 25 km with son dead body on his shoulder

मानवता शर्मसार : बेटे के शव को कंधे पर लादकर 25 किलोमीटर पैदल चलकर घर पहुंचा पिता

Wed, 03 Aug 2022 04:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 03 Aug 2022 04:49 PM IST
सार

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे लेकर अस्पताल प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। कहा तो यहां तक जा रहा है कि बेटे का शव कंधे पर लादकर घरजाते समय जब पिता थक जाता था तो मां अपने कलेजे के टुकड़े को कंधे पर लादकर चलती थी।

विज्ञापन
Father walks 25 km with son dead body on his shoulder
बेेटे का शव कंधे पर ले जाते हुए पिता की वायरल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पैसे के अभाव में एंबुलेंस न मिलने पर एक पिता को अपने 14 साल के बेटे का शव कंधे पर लादकर 25 किलोमीटर दूर पैदल घर जाना पड़ा। यह दृश्य जिसने भी देखा उसका कलेजा दहल गया। बताया जाता है कि बेटे को करंट लग गया था। करंट लगने के बाद अचेतावस्था में माता पिता बेटे को लेकर एसआरएन अस्पताल पहुंचे थे। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


वायरल खबर के अनुसार पिता के पास इतने पैसे नहीं थे जिससे वह प्राइवेट वाहन किराए पर लेकर घर जा सके। जो कुछ पैसे वह घर से लाया था वह बेटे के उपचार में खर्च हो गए थे। यह घटना स्वरूपरानी नेहरू हॉस्पिटल (एसआरएन) की बताई जा रही है। लाचार पिता बेटे के शव को कंधे पर लादकर करछना थाना क्षेत्र डीहा गांव तक गया। उसके पास इतने पैसे नहीं थे कि वह भाड़े पर प्राइवेट वाहन कर सके। बताया जाता है कि अस्पताल प्रशासन ने वाहन उपलब्ध कराने से मना कर दिया।। घटना का वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


लोग इसे लेकर अस्पताल प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। कहा तो यहां तक जा रहा है कि बेटे का शव कंधे पर लादकर घर जाते समय जब पिता थक जाता था तो मां अपने कलेजे के टुकड़े को कंधे पर लादकर चलती थी। इसी तरह वह अपने घर करछना थाना क्षेत्र के डीहा गांव पहुंचे। मामले की जानकारी होने पर कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने पूरे मामले की जांच का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना का वीडियो उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया है। पूर्व सीएम ने लिखा है, न सुविधाएं न इलाज है, यही भाजपा 2.0 का राज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed