{"_id":"6ab042367856aab38b0863e6","slug":"father-and-sons-funeral-biers-carried-out-together-mourning-in-the-village-allahabad-news-c-407-1-ggp1010-20452-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: एक साथ उठी बाप-बेटे की अर्थी, गांव में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: एक साथ उठी बाप-बेटे की अर्थी, गांव में मातम
Mon, 21 Sep 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
फोटो। कलन्दरपुर मृतक राम सिंह की फाइल फोटो
सड़क हादसे में जवान बेटे की मौत के सदमे में पिता की मौत की घटना के दूसरे दिन भी दाउदपुर नेवादा गांव में सन्नाटा पसरा रहा। रविवार को एक साथ बाप-बेटे की अर्थी उठता देख गांव में मातम पसर गया। इस दौरान गांव में शोक सभा हुई। उन्होंने तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने की मांग की।
दाऊदपुर नेवादा निवासी शिवम यादव उर्फ सोनू (28) शनिवार रात करीब आठ बजे सधनगंज से बाइक से लौट रहे थे। सधनगंज-कोहरान के पास सामने से आई तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। निजी अस्पताल में रात 10 बजे उनकी मौत हो गई थी। बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता राम सिंह (60) को दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने भी घर में ही दम तोड़ दिया। रविवार को जब पिता-पुत्र के शव गांव पहुंचा मातम पसर गया। शाम को रसूलाबाद घाट पर एक साथ दोनों की चिता जली तो हर आंख नम हो गई।
परिजनों के मुताबिक, राम सिंह सोरांव तहसील के सामने नाश्ते की दुकान चलाते थे। शिवम भी पिता के साथ दुकान पर हाथ बंटाता था। परिवार में बूढ़ी मां मीना, बहन गुड़ान और मोनू यादव हैं। ग्रामीणों काने सड़क पर स्पीड ब्रेकर और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
वहीं, सोरांव पुलिस ने राम बहादुर पुत्र पुरुषोत्तम की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक दीन दयाल सिंह ने बताया कि हादसे के बाद कार पलट गई थी, चालक भाग गया। कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।