फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Father and son who were guarding the machine after watering the field were crushed by a pickup, son died.

Accident : खेत में पानी लगाकर मशीन की रखवाली कर रहे पिता-पुत्र को पिकअप ने रौंदा, बेटे की मौत

Wed, 01 Jan 2025 05:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 Jan 2025 05:43 PM IST
सार

सोनवर्षा के आशीष उर्फ लंबरदार पटेल अपने 13 वर्षीय बेटे ऋषभ के साथ खेत में पानी लगाया था। रात में दोनों मशीन की रखवाली करने के लिए नहर की पटरी पर सो गए। बुधवार की भोर मुर्गा लदी गाड़ी पुलिस से बचने के लिए नहर पकड़कर वह सड़वा या जारी बाजार से होकर निकलने वाली थी। जल्दबाजी के चक्कर गाड़ी ने पिता-पुत्र को रौंद दिया।

विज्ञापन
Father and son who were guarding the machine after watering the field were crushed by a pickup, son died.
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारा थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव की बड़ी नहर पर सिंचाई के लिए खेत में पानी लगा कर मशीन की रखवाली कर रहे किसान और उसके बेटे को मुर्गा लदी पिकअप गाड़ी ने बुधवार भोर में रौंद दिया। इससे किसान के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पिता घायल हो गया है। घटना के बाद चालक पिकअप गाड़ी लेकर फरार हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल के बाद लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन

सोनवर्षा के आशीष उर्फ लंबरदार पटेल अपने 13 वर्षीय बेटे ऋषभ के साथ खेत में पानी लगाया था। रात में दोनों मशीन की रखवाली करने के लिए नहर की पटरी पर सो गए। बुधवार की भोर मुर्गा लदी गाड़ी पुलिस से बचने के लिए नहर पकड़कर वह सड़वा या जारी बाजार से होकर निकलने वाली थी। जल्दबाजी के चक्कर गाड़ी ने पिता-पुत्र को रौंद दिया।

विज्ञापन


इससे बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से सोनवर्षा गांव में सनसनी फैल गई। किशोर गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था। घटना से परिवार एवं गांव में मातम छा गया है। हल्का दरोगा अखिलेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा पंजीकृत कर चालक और गाड़ी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed