फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Father and daughter die of diarrhoea, wife hospitalised

Prayagraj News: डायरिया की चपेट में आने से पिता पुत्री की मौत, पत्नी अस्पताल में भर्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Father and daughter die of diarrhoea, wife hospitalised
नगर पंचायत कोरांव के गोविंद नगर मोहल्ले में डायरिया के चपेट में आने से पिता-पुत्री की मौत हो गई। वहीं, पत्नी का नगर पंचायत के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रोहित कुमार पुत्र रामलाल (27) निवासी नगर पंचायत कोरांव की बीते रविवार रात्रि में डायरिया की चपेट में आ गए। तबीयत बिगड़ने पर परिजन नगर पंचायत के ही एक निजी अस्पताल ले गए। यहां दूसरे दिन उपचार के दौरान ही रोहित कुमार की मौत हो गई। पिता की मौत के बाद पुत्री लाडो व मां रबिता की भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बृहस्पतिवार को पांच साल की लाडो की मौत हो गई।
विज्ञापन


डायरिया की चपेट से पीड़ित मां रबिता अस्पताल में भर्ती हैं। इकलौती बेटी एवं पति के मौत से रबिता सहित पारिवारिक जनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से समूचे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। मृतक रोहित दो भाइयों में बड़ा था नगर पंचायत में पल्लोदारी कर घर की खर्च चलाया करता था। वहीं नातिन और बेटे की मौत से बुजुर्ग पिता रामलाल का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर केबी सिंह का कहना है कि सोमवार को रोहित दवा लेने के लिए आया हुआ था। उस समय कोई खास समस्या नहीं थी, जिसे दवा देकर वापस घर भेज दिया गया था रात्रि में तबीयत बिगड़ने पर परिजन किसी निजी अस्पताल लेकर चले गए थे। जहां उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को पीड़ित बेटी की भी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पूरे मोहल्ले में टीम भेज कर ओआरएस पाउडर, क्लोरीन की गोलियां तथा अन्य दवाएं दी गई हैं। मोहल्ले में और किसी को कोई समस्या नहीं है। डायरिया से बचाव के लिए लोगों को उपाय भी बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed