फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Father absconded after shooting married daughter, was angry with daughter's departure

प्रयागराज : विवाहिता पुत्री को गोली मारकर पिता फरार, बेटी की विदाई से था नाराज, पिछले माह हुई थी शादी

Sat, 17 Jun 2023 06:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 17 Jun 2023 06:08 PM IST
सार

जिला चित्रकूट थाना मऊ बरियारी निवासी मुस्कान पुत्री अभिमन्यु मिश्रा की शादी शंकरगढ़ के पूरे भट्टू गांव में बबलू मिश्रा पुत्र चंद्रशेखर मिश्रा से 10 मई 2023 को हुई थी। मुस्कान शादी के बाद एक बार ससुराल गई थी। कुछ दिनों बाद रस्म के अनुसार उसके बाद मायके वाले उसे बुला लाए।

विज्ञापन
Father absconded after shooting married daughter, was angry with daughter's departure
गोली मारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के पूरे भट्टू की एक नव विवाहिता पुत्री को पिता गोली मारकर फरार हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया, यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन

जिला चित्रकूट थाना मऊ बरियारी निवासी मुस्कान पुत्री अभिमन्यु मिश्रा की शादी शंकरगढ़ के पूरे भट्टू गांव में बबलू मिश्रा पुत्र चंद्रशेखर मिश्रा से 10 मई 2023 को हुई थी। मुस्कान शादी के बाद एक बार ससुराल गई थी। कुछ दिनों बाद रस्म के अनुसार उसके बाद मायके वाले उसे बुला लाए। मुस्कान की मां ने लड़की की फिर से विदाई के लिए शनिवार को ससुराल वालों को बुला लिया। इससे लड़की का पिता अभिमन्यु नाराज हो गया।

विज्ञापन


वह बेटी की विदाई को राजी नहीं था। ससुराल पक्ष से बुलाने के लिए लड़की का देवर अनिल व तीन चार आस पड़ोस के लोग पहुंचे थे। उन्हें पानी पिलाया जा रहा था तभी अंदर से गोली चलने की आवाज आई। भाग कर देखा तो नव विवाहिता मुस्कान खून से लथपथ पड़ी थी। लड़की की मां ने बताया कि मेरी बेटी और मैं मेहमानों को खाना बना रहे थे, तभी मेरे पति अभिमन्यु मिश्रा लड़की को पीछे से गोली मारकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की को बुलाने पहुंचे ससुराल पक्ष के लोग आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज भेज दिया। बताया गया कि यह फायर कट्टे से किया गया है। गोली लड़की के हाथ को पार करते हुए कमर में जा लगी। इस घटना के बाद मऊ पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed