{"_id":"5df7d9ef8ebc3e87f7368a5c","slug":"fasttag-meerganj-news-bly388264342","type":"story","status":"publish","title_hn":"फास्टैग स्कैन न होने से दूसरे दिन भी रही जाम की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फास्टैग स्कैन न होने से दूसरे दिन भी रही जाम की स्थिति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। टोल प्लाजा पर फास्टैग स्कैन न होने और कैश लेन में ज्यादा वाहनों की आमद से दूसरे दिन भी जाम की स्थिति बनी रही। टोल कर्मियाें से झड़पें भी होती रहीं, जबकि उम्मीद जताई जा रही थी कि 15 दिसंबर से टोल प्लाजा से आना-जाना सुगम हो जाएगा।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएनआई) ने पहले एक दिसंबर और फिर 15 दिसंबर से देश भर में सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग अनिवार्य करने को कहा था, लेकिन आधी अधूरी तैयारी, टोल प्लाजा पर सुविधाओं के अभाव और फास्टैग की उपलब्धता न होने से एक बार फिर समयसीमा 29 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दी गई है। हालांकि करीब आधे वाहन मालिकों तक फास्टैग पहुंचा गया है, क्योंकि दो वर्षों से नए वाहनों की डिलीवरी के समय ही शोरूम से फास्टैग उपलब्ध कराए जा रहे हैं। हालांकि एनएचएनआई पुराने वाहनों को अभी तक मांग के अनुरूप फास्टैग उपलब्ध नहीं करा पा रहा है, इसलिए नई कंपनियां और बैंक मनमाना शुल्क वसूल रही हैं।
टोल पर जाम
फास्टैग रिचार्ज नहीं होने और विंड स्क्रीन पर सही जगह टैग नहीं लगे होने से टोल पर जाम लग रहा है। सोमवार सुबह से शाम तक जाम से लोग जूझते रहे। सोमवार सुबह से मौसम खराब होने से टैग की खरीदारी भी कम रही। कई लोगों ने टोल पर रुककर फास्टैग रिचार्ज करा लिए लेकिन ज्यादातर लोग ऐसा नहीं करा पाए तो कैश लेन से गुजरे। रामपुर निवासी रामअवतार शर्मा की कार में फास्टैग लगा था, लेकिन स्कैन नहीं होने के कारण उन्हें लौटना पड़ा। इस दौरान उनकी टोल कर्मियो से काफी नोंकझोंक हुई। बाद में उन्हें कैश लेन में लगना पड़ा। टोल प्लाजा प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया की कैश की एक लाइन कम कर दी गई है। इससे ज्यादा समस्या नहीं हुई। जाम अन्य कई कारणाें से लगता रहा। कुछ दिनों में सब सही हो जाएगा।