फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fastag sticker not available even after months of application

फास्टैग स्टीकर ले लिया फिर भी दे रहे कैश

Thu, 23 Jan 2020 01:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Fastag sticker not available even after months of application
Fastag sticker not available even after months of application
प्रयागराज। टोल प्लाजा पर बिना रुके पास करने को लेकर शुरू हुआ फास्टैग भी वाहन स्वामियों को अभी राहत नहीं दे पा रहा है। पहले तो लोग फास्टैग स्टीकर ले नहीं रहे हैं और जो लेना चाह रहे हैं, उन्हें स्टीकर एक्टिवेट कराने में ही महीनों बीत रहे हैं। वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर कैश देकर ही जाना पड़ रहा है। कई वाहन स्वामियों ने एनएचएआई के अफसरों से इसकी शिकायत भी है।
विज्ञापन

फास्टैग स्टीकर वाहनों चालकों को बैंकों के जरिए मिल रहा है। एनएचएआई ने फास्टैग स्टीकर को वितरित करने की जिम्मेदारी सभी बैंकों को दी है। वाहन मालिक बैंक से फास्टैग स्टीकर लेकर अपने वाहन पर लगाएंगे। स्टीकर को एक्टिवेट करने की जिम्मेदारी भी बैंकों के पास है। लेकिन बैंकाें के पास फास्टैग स्टीकर को एक्टिवेट करने का सिस्टम एडवांस नहीं है कि वह तुरंत एक्टिवेट हो जाए। लिहाजा, आवेदन करने के महीनों बाद फास्टैग स्टीकर वाहन स्वामियों को मिल पा रह है। कई वाहन चालकों का कहना है कि उन्होंने दिसंबर के पहले सप्ताह में फास्टैग स्टीकर के लिए आवेदन किया था लेकिन अभी तक मिला नहीं है। एनएचएआई के कार्यालय में भी ऐसे वाहन स्वामियों ने शिकायत की है। इसके चलते टोल प्लाजा पर उन्हें टैक्स कैश के रूप में ही देना पड़ रहा है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एक राय कहते हैं कि फास्टैग स्टीकर जल्दी एक्टिवेट किए जाने को लेकर बैंकों को कहा गया है। जल्दी ही इसमें सुधार आएगा और वाहन स्वामियों की शिकायतें दूर होंगी। एनएचआई ने फास्टैग स्टीकर की बिक्री के लिए 31 जनवरी तक की तिथि निश्चित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed