{"_id":"572ceecf4f1c1bbc4d5cd28e","slug":"fast-unto-death-on-the-united-state-s-condition-deteriorates","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमरण अनशन जारी, संयुक्त मंत्री की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमरण अनशन जारी, संयुक्त मंत्री की हालत बिगड़ी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 07 May 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सभी पाठ्यक्रमों के लिए ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा की मांग को लेकर छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह, उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, महामंत्री सिद्धार्थ सिंह गोलू समेत 10 छात्र-छात्राओं का आमरण अनशन तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। संयुक्त मंत्री श्रवण कुमार जायसवाल की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य छात्र नेताओं की भी तबीयत बिगड़ने लगी है। जिला और विश्वविद्यालय प्रशासन के चिकित्सकों की टीम ने कई चरणों में उनकी जांच की। जांच में कई अनशनकारियों का कीटोन बढ़ा पाया गया। डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर हर्ष कुमार और डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर एनके शुक्ला समेत कई अन्य अफसर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा की मांग को लेकर छात्र कई दिनों से आंदोलनरत हैं। इसी क्रम में छात्रसंघ पदाधिकारियों के अलावा मानस शर्मा, अजीत यादव विधायक, सद्दाम, सूर्य प्रकाश मिश्रा, पवन ने बुधवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया है। श्रवण जायसवाल की दिन में तकरीबन डेढ़ बजे तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने इलाज करवाने से मना कर दिया। इसके बाद उसे अनशन स्थल पर वापस लाया गया, लेकिन फिर उल्टी हुई और बेहोश हो गया।
इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह का ब्लड प्रेशर भी काफी बढ़ गया है। हालांकि अभी खतरे की कोई बात नहीं है। ऋचा और विक्रांत का कहना है कि कुलपति के तानाशाही रवैया और धमकी के आगे वे झुकेंगे नहीं। जब तक उनकी मांगें मान नहीं ली जाती उनका आंदोलन जारी रहेगा। डीएसडब्ल्यू और चीफ प्रॉक्टर ने छात्र-छात्राओं का हालचाल लेने के अलावा उनसे अनशन खत्म करने की अपील की, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। आंदोलन की वजह से परिसर में लगातार तनाव भी बना रहा। इसके मद्देनजर परिसर तथा आसपास के इलाके में फोर्स तैनात है।