{"_id":"c484f99e7bdbc8b1222ea16f6166ab1d","slug":"fast-selection-of-candidates-on-the-board-issued-tgt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"280 कैमरों से होगी परिसर की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
280 कैमरों से होगी परिसर की सुरक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Thu, 26 Feb 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा 280 सीसीटीवी कैमरा के हवाले होगी। कैमरा लगाने के लिए स्थान भी चिह्नित कर लिए गए हैं। बुधवार को हुई बैठक में 10 मार्च से कैमरा लगाने का काम शुरू करने का भी निर्णय लिया गया। ऐसे में उम्मीद है कि नया सत्र शुरू होने से पहले विश्वविद्यालय के सभी संकाय परिसर कैमरे की जद में होंगे।
परिसर में छेड़खानी, मारपीट की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर सीसीटीवी तथा अन्य सुरक्षा इंतजाम की मांग लंबे समय से की जा रही है। चीफ प्रॉक्टर की ओर से इसका प्रस्ताव भी बनाया जा चुका है। इसमें परिसर की बाहरी बाउंड्री ऊंची करने, एकल प्रवेश द्वार समेत कई प्रस्ताव शामिल हैं। इनमें से परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग पूरी होने जा रही है। विधि संकाय परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।
कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय परिसर के लिए 280 कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया है। आईसीटी सेल के चेयरमैन प्रोफेसर आरके सिंह, चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर आरके उपाध्याय, डॉ.एनके शुक्ला, छात्रसंघ अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह आदि की बुधवार को इसके तकनीकी पहलुओं पर चर्चा हुई। बैठक में जल्द से जल्द टेंडर आदि की प्रक्रिया पूरी कर 10 मार्च से काम शुरू करने की बात कही गई। प्रोफेसर आरके सिंह ने बताया कि इसके विभिन्न तकनीकी पहलुओें पर विचार किया जा रहा है। जल्द ही काम शुरू होगा।