{"_id":"6ad2975236795065dd030780","slug":"farmers-protest-against-water-drainage-continues-for-the-third-day-allahabad-news-c-407-1-ggp1006-21746-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: जल निकासी के खिलाफ किसानों का तीसरे दिन भी धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: जल निकासी के खिलाफ किसानों का तीसरे दिन भी धरना जारी
Sat, 17 Oct 2026 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
फोटो नवाबगंज 02 कौड़िहार में जल निकासी की समस्या को लेकर धरने पर बैठे किसान
- फोटो : Samvad
कौड़िहार में जल निकासी की समस्या को लेकर शुक्रवार को तीसरे दिन भी किसानों का धरना जारी रहा। किसानों ने अधिकारियों की कथनी और करनी पर नाराजगी जताई।
युवा विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने धरने का नेतृत्व किया। उन्होंने आरोप लगाया कि तीन दिनों से किसान धरने पर हैं, पर अधिकारी उनकी बातें नहीं सुन रहे। दोपहर में नहर विभाग के अधिशासी अभियंता एके सिंह ने मौके पर निरीक्षण किया।
उन्होंने पक्के नाले से मलबा हटाने का निर्देश दिया। किसानों का कहना है कि अधिकारी उनकी समस्याएं सुने बिना ही चले गए। उन्हें गुमराह किया जा रहा है, जिससे उनकी परेशानी बढ़ रही है। करीब आधा दर्जन गांवों की धान फसल बर्बाद हो गई है। अब मवेशियों के चारे का भी संकट उत्पन्न हो गया है। किसानों ने समस्या के समाधान तक धरना जारी रखने की बात कही। मौके पर सालिक राम पटेल, मोनू सिंह, दरोगा यादव, ट्विंकल सिंह, नूरमोहम्मद आदि रहे।