Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Farmers demanded a ban on middlemen at procurement centres

Prayagraj News: खरीद केंद्रों पर बिचौलियों पर रोक लगाने के लिए किसानों ने भरी हुंकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Farmers demanded a ban on middlemen at procurement centres
फोटो परिचय। एसडीएम हंडिया को ज्ञापन सौंपते भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारी व कार्यकर्त
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने समस्याओं को लेकर हंडिया कस्बा में आयोजित चौपाल में नाराजगी जताई। मंडल उपाध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय की अगुवाई में सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम हंडिया नंदनी शाह को सौंप कर समस्याओं के निराकरण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गेहूं की बोआई के समय किसानों को समितियों पर बीज तथा खाद पर्याप्त मात्रा में न मिल रहा है। उन्होंने कहा कि दैवीय आपदा से नष्ट हुई फसलों तथा आवासों की जांच करा कर उन्हें जल्द मुआवजा मुहैया कराया जाए। खरीद केंद्रों पर सक्रिय बिचौलियों पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

कृषि ऋण पर राहत ब्याज दर सुनिश्चित किया जाए। फसलों का नुकसान कर रहे आवारा पशुओं से सुरक्षा पर प्रभावी कदम उठाया जाए। शारदा सहायक की सूखी माइनरों में अविलंब पानी छोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष देवेंद्रबहादुर खन्ना, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सुनीता पटेल, किरन देवी, गुंजा, रीना देवी, पार्वती देवी, निर्मला विश्वकर्मा, सुभाष यादव, लालभाई विश्वकर्मा, सत्यदेव विश्वकर्मा, जीतलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed