फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Farmers broke down in tears upon seeing their ruined crops

Prayagraj News: फसल बर्बाद देख फफक पड़े किसान

Mon, 28 Sep 2026 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 28 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Farmers broke down in tears upon seeing their ruined crops
मऊआइमा में क्षति हुई धान की फसलों को देख कर किसानों के आंखें नम हो गई
क्षेत्र में बीते दिनों हवाओं के साथ हुई बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। बारिश थमने के बाद खेतों में पहुंचे किसान बर्बादी का मंजर देखकर फफक पड़े। ग्राम सेमरा निवासी 70 वर्षीय राम कृपाल फसल की हालत देखकर बेसुध हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

लगातार बारिश से अधिकांश धान के खेतों में जलभराव हो गया। कई दिनों तक पानी भरा रहने से धान की जड़ें सड़ने लगी थीं। तेज हवा और दोबारा हुई बारिश ने बची-खुची फसल को भी बर्बाद कर दिया। किसानों के अनुसार, इस बार करीब 95 फीसदी तक धान की फसल प्रभावित हुई है। महीनों की मेहनत और पूंजी पानी में डूब गई, जिससे लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है। बीडीओ सुभाष चंद्र ने बताया कि पूर्व में हुए नुकसान का आकलन तहसील भेजा गया है। दोबारा हुए नुकसान का भी आकलन कराया जाएगा।
विज्ञापन

फसल नुकसान और मुआवजे की मांग
सुल्तानपुर खास, जोगापुर, महमदपुर सराय अली, मरखामऊ और मानी उमरपुर सहित कई गांवों में फसलें बर्बाद हुई हैं। दुबाही, रामनगर गंसियारी, बसौनापुर, मऊदोस्तपुर और बादीपुर गांवों में भी कई बीघा फसल पानी में डूब गई है। ताल क्षेत्रों जैसे सेमरा वीरभानपुर, सलेमपुर, जोगीपुर, सराय बादशाह कुली, महरौंडा और मसियांव में धान की शत-प्रतिशत फसल बर्बाद होने का दावा है। प्रभावित किसानों ने कर्ज लेकर लाखों रुपये की लागत से धान की खेती की थी। उपज की उम्मीद खत्म होने के बाद किसानों ने फसल नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed