फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Farmers are worried due to the stoppage of paddy procurement and shortage of fertilizers.

Prayagraj News: धान खरीद बंद होने और खाद की किल्लत से किसान परेशान

Sun, 18 Jan 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sun, 18 Jan 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers are worried due to the stoppage of paddy procurement and shortage of fertilizers.
क्षेत्र के सहकारी समिति केंद्र पर धान खरीद अचानक ठप होने और उर्वरक की भारी किल्लत ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सहकारी समिति केंद्र पर धान की तौल रुकने से किसानों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन

इस संबंध में केंद्र सचिव बालेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र को आवंटित धान खरीद का लक्ष्य पूरा हो चुका है, जिसके कारण खरीदारी बंद कर दी गई है। हालांकि, क्षेत्र के अन्य कई केंद्रों पर अभी भी खरीद जारी है, लेकिन कोहड़ार घाट में तौल बंद होने से सैकड़ों किसान धान बेचने के लिए परेशान हैं। किसानों का आरोप है कि लक्ष्य का बहाना बनाकर उन्हें निजी व्यापारियों के हाथों औने-पौने दाम पर फसल बेचने को मजबूर किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, किसान खाद के संकट से भी जूझ रहे हैं। सहकारी समिति केंद्र के बाहर सुबह से ही किसानों की लंबी कतारें लग रही हैं।
खाद की उपलब्धता कम होने के कारण किसानों को दिनभर इंतजार करने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। किसानों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि केद्रों पर धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाया जाए और खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि रबी की बुवाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed