फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Farmer registry of 33,365 farmers has not been done yet

Prayagraj News: 33,365 किसानों की अब तक नहीं हो सकी है फार्मर रजिस्ट्री

Thu, 19 Feb 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 19 Feb 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Farmer registry of 33,365 farmers has not been done yet
तहसील के मेजा, मांडा, उरुवा और कोरांव आंशिक क्षेत्र के 82237 किसानों में 48872 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो गई है। जबकि अब तक 33,365 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो सकी है। प्रशासन का कहना है कि मार्च तक जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पाएगी उनका प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि आनी बंद हो जाएगी।
विज्ञापन

हालांकि, प्रशासन ने ग्राम चौपाल लगाकर किसानों का फार्मर रजिस्ट्री करना शुरू कर दिया है। चौपाल में लेखपाल से डैशबोर्ड पर आवेदन करके खतौनी के सामान्य संशोधन की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।
विज्ञापन

एसडीएम सुरेंद्र प्रताप यादव ने बताया कि अब तक 33,365 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री होनी शेष है। इसको पूरा करने के लिए गांवों में चौपाल लगाया जा रहा है। खतौनी विभाग के प्रभारी केसी पांडेय ने बताया कि खतौनी अनुभाग की तरफ से फार्मर रजिस्ट्री में आ रही अभिलेखीय समस्या को निस्तारण के लिए ग्राम चौपाल लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed