फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Farmer climbs mobile tower seeking compensation for crop loss

Prayagraj News: फसल बर्बाद होने पर मुआवजे के लिए टावर पर चढ़ा किसान

Fri, 28 Aug 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 28 Aug 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Farmer climbs mobile tower seeking compensation for crop loss
फोटो कैप्शन: मांडा के ढिलिया गांव में विद्युत टावर से नीचे उतरने के बाद किसान से वार्ता करते एस
धान की फसल बारिश के पानी में डूबकर बर्बाद होने से आहत किसान बृहस्पतिवार को मुआवजे के लिए टावर पर चढ़ गया। करीब छह घंटे तक चले मान-मनौव्वल के बाद एसडीएम के आश्वासन और ग्रामीणों के समझाने-बुझाने पर वह नीचे उतरा।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के ढिलिया गांव निवासी सुनील यादव (45) पुत्र स्व. राजमणि यादव की करीब 50 बीघे से अधिक धान की फसल पानी में डूबकर नष्ट हो गई है। फसल के नुकसान से परेशान सुनील सुबह करीब नौ बजे खेत में लगे बिजली टावर पर लगभग 25 फीट ऊपर चढ़ गया।
विज्ञापन

मांडा थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे और किसान को नीचे उतरने के लिए समझाया, लेकिन वह एसडीएम मेजा, विधायक और सांसद को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ा रहा। दोपहर करीब 12 बजे प्रभारी तहसीलदार चंदन पाल और एसडीएम मेजा अजीत प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने दिघिया गांव में जलनिकासी के लिए भूमिगत पुलिया बनवाने और फसल का मुआवजा दिलाने की मांग रखी। किसानों का कहना था कि प्रत्येक वर्ष भारी बारिश के चलते ताल में पानी जमा होने से बरहा कला, ढिलिया, बबुरा, मसौली आदि गांवों की हजारों बीघे जोती-बोई फसल चौपट हो जाती है। जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। एसडीएम ने जलनिकासी की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। ग्रामीणों के समझाने-बुझाने पर करीब छह घंटे बाद दोपहर तीन बजे सुनील टावर से नीचे उतरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed