{"_id":"68780b35edc255adae0b9754","slug":"farewell-to-justice-ashwani-kumar-mishra-and-jayant-banerjee-allahabad-news-c-3-ald1020-671436-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्रा व जयंत बनर्जी को दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्रा व जयंत बनर्जी को दी विदाई
Thu, 17 Jul 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट से पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय स्थानांतरित हुए न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्रा व कर्नाटक हाईकोर्ट भेजे गए न्यायमूर्ति जयंत बनर्जी को मुख्य न्यायाधीश कक्ष में बार और बेंच ने विदाई दी। मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली की मौजूदगी में आयोजित फुल कोर्ट विदाई समारोह में दोनों न्यायमूर्तियों के कार्यकाल और उनकी न्यायिक सेवाओं को याद किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह और एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में कार्य करने का अनुभव सदैव साथ रहेगा। न्यायमूर्ति जयंत बनर्जी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यकाल को अभूतपूर्व बताया। इस अवसर पर हाईकोर्ट के सभी न्यायमूर्ति, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन व एडवोकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन