फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Farewell party was going on without permission, senses flew when police arrived

बिना अनुमति चल रही थी फेयरवेल पार्टी, पुलिस पहुंची तो उड़े होश

Mon, 04 Jan 2021 01:22 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 04 Jan 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Farewell party was going on without permission, senses flew when police arrived
party (demo) - फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइंस स्थित एक होटल में चल रही फेयरवेल पार्टी में पुलिस के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। वहां मौजूद छात्राओं में अफरातफरी मच गई जबकि होटल कर्मचारी भी इधर-उधर हो गए। मौके पर तेज आवाज में बज रहे डीजे साउंड को बंद कराकर पुलिस वापस चली आई। मामले में देर रात तक कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। 
विज्ञापन


मामला सिविल लाइंस में  ताशकंद मार्ग स्थित एक होटल का है। रविवार शाम यहां एक फेयरवेल पार्टी आयोजित की गई थी। इसमें शहर के एक नामी स्कूल की सैकड़ों छात्राएं जुटी थीं। पार्टी में न सिर्फ डीजे साउंड बज रहा था बल्कि तेज आवाज वाले पटाखे भी फोड़े गए। इसी दौरान किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद सिविल लाइंस थाने की फोर्स आ गई। होटल में पुलिसकर्मियों के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। अफरातफरी के माहौल के बीच पुलिस ने डीजे साउंड बंद कराकर पटाखे भी कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन


साथ ही पार्टी बंद कराकर छात्राओं को घर जाने को कहा। मामले में होटल प्रबंधन से बात की गई तो उनका दावा था कि पार्टी की अनुमति सक्षम प्राधिकारी से ली गई थी। लेकिन पुलिस अफसर इससे इंकार करते रहे। मामले में बात करने की कोशिश की गई लेकिन सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ने कॉल रिसीव नहीं की। जिसके बाद सीओ सिविल लाइंस अजीत सिंह चौहान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पार्टी की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। डीजे साउंड बंद करा दिया गया। फिलहाल किसी तरह की कार्रवाई की जानकारी इंस्पेक्टर की ओर से नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार सामने आ रहे मामले

सिविल लाइंस में कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में ही यहां लगातार दो हुक्काबार पकड़े जा चुके हैं जबकि कोरोना काल में हाईकोर्ट ने हुक्काबार के संचालन पर रोक लगाई है। इनमें से एक हुक्काबार तो पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर संचालित किया जा रहा था। इससे पहले भी रोडवेज बस अड्डे के पास हुक्काबार पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed