फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fare of roadways buses on Gorakhpur and Varanasi route has increased, route has changed due to Kanwar Yatra

Prayagraj : गोरखपुर और वाराणसी रूट की रोडवेज बसों का बढ़ गया किराया, कांवड़ यात्रा के चलते बदल गया है रूट

Sat, 12 Jul 2025 12:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 12 Jul 2025 12:16 PM IST
सार

प्रयागराज में सावन के दौरान कांवड़ यात्रा के चलते शास्त्री पुल पर बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। सावन 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस वजह से शास्त्री पुल पर रोडवेज बसों की आवाजाही नहीं होगी।

विज्ञापन
Fare of roadways buses on Gorakhpur and Varanasi route has increased, route has changed due to Kanwar Yatra
सिविल लाइंस रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज में सावन के दौरान कांवड़ यात्रा के चलते शास्त्री पुल पर बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। सावन 11 जुलाई से शुरू हो चुका है। इस वजह से शास्त्री पुल पर रोडवेज बसों की आवाजाही नहीं होगी। ऐसे में वाराणसी व गोरखपुर की ओर जाने वाली बसों का संचालन झूंसी की जगह फाफामऊ के रास्ते होगा।

विज्ञापन

फाफामऊ होकर वाराणसी व गोरखपुर जाने वाली बसों का संचालन होने की वजह से इन दाेनों शहरों की जहां एक ओर दूरी बढ़ जाएगी तो वहीं दूसरी ओर यात्रियों को किराया भी ज्यादा देना होगा। वाराणसी रूट पर इसका ज्यादा असर दिखेगा। अभी साधारण बस से वाराणसी जाने के लिए यात्रियों को 197 रुपये किराये के रूप में देने होते हैं, लेकिन जब बस वाया फाफामऊ होकर चलेगी तो 225 रुपये हो गया है। झूंसी होकर वाराणसी की दूरी 126 किमी है, जबकि फाफामऊ होकर यह दूरी 144 किमी हो जाएगी।

विज्ञापन

इसी तरह गोरखपुर की भी दूरी 582 की जगह 606 किमी हो जाएगी। अभी साधारण बस से गोरखपुर का किराया 428 रुपये है, जबकि दूरी बढ़ने पर किराया 440 रुपये हो गया। इसी क्रम में यात्रियों को गोपीगंज, जौनपुर, आजमगढ़, फूलपुर, गाजीपुर, देवरिया आदि जगह जाने के लिए भी ज्यादा किराया ही देना होगा। यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार ने बताया कि अगर शास्त्री पुल पर शुक्रवार से बसों का आवागमन रुकता है तो गोरखपुर और वाराणसी रूट की बसों का किराया दूरी के हिसाब से बढ़ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed