फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fare of electric buses almost fixed, will operate for seven cities

Prayagraj News: इलेक्ट्रिक बसों का किराया तकरीबन तय, सात शहरों के लिए होगा संचालन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
Fare of electric buses almost fixed, will operate for seven cities
प्रयागराज से आसपास के शहरों के लिए संचालित इलेक्ट्रिक बसों के किराये का निर्धारण तकरीबन तय हो गया है। यहां से 3x2 और 2x2 बस से लखनऊ का किराया क्रमश: 357 एवं 416 रुपये रहेगा। इसी तरह अयोध्या का किराया 318 एवं 373 रुपये रहेगा। वाराणसी का किराया 227 व 263 रुपये प्रस्तावित है। प्रयागराज में ई बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन राजापुर स्थित रोडवेज की प्रयाग डिपो वर्कशॉप में बनाया जाएगा। रोडवेज मुख्यालय से मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन

यूपी रोडवेज के प्रयागराज रीजन ने अधिकतम 200 किमी वाले शहरों के लिए ई बसें चलाए जाने का सर्वे पूरा किया है। यहां से चित्रकूट, विंध्याचल, मिर्जापुर, बांदा, अयोध्या धाम, वाराणसी एवं लखनऊ के लिए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होगा। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी का कहना है कि मुख्यालय द्वारा प्रयागराज रीजन को पहले चरण में 24 ई बसें मिलेंगी। इसका चार्जिंग स्टेशन राजापुर स्थित प्रयाग डिपो की वर्कशॉप में बनेगा। यहां बस चलाए जाने की प्राथमिक रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। प्रस्तावित किराये को लेकर भी मंथन हुआ है। हालांकि अंतिम रूप से किराये संबंधी निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed