{"_id":"68039fba3c2d3eea080fc75e","slug":"family-members-caught-the-lover-who-came-to-meet-his-girlfriend-tied-him-to-a-tree-and-beat-him-brutally-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पकड़ा, पेड़ में बांधकर की गई बेरहमी से पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पकड़ा, पेड़ में बांधकर की गई बेरहमी से पिटाई
Sat, 19 Apr 2025 06:36 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, उतरांव (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, उतरांव (प्रयागराज)
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 19 Apr 2025 06:36 PM IST
सार
उतरांव थाना क्षेत्र के देवनीपुर गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने कमरे में बंद कर दिया। सुबह पेड़ से बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। चीख पुकार सुनकर बड़ी संख्या में लोग जुट गए।
विज्ञापन
प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को परिजनों ने पकड़ा।
- फोटो : संवाद।
विस्तार
उतरांव थाना क्षेत्र के देवनीपुर गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने कमरे में बंद कर दिया। सुबह पेड़ से बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। चीख पुकार सुनकर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बंधक बने प्रेमी को मुक्त कराया। प्रेमी जोड़े को पुलिस थाने ले गई है।
विज्ञापन
देवनीपुर गांव में प्रेमी और प्रेमिका का घर अगल-बगल है। प्रेमी शुक्रवार की रात प्रेमी अपनी मासूका से मिलने के लिए उसके कमरे में घुस गया। इस बात की भनक लगते ही परिजनों ने बाहर से ताला लगा दिया। दोनों रात भर कमरे के अंदर पड़े रहे। शनिवार को सुबह जब परिजन दरवाजा खोले तो प्रेमी भागने लगा। परिजनों ने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया। पेड़ में रस्सी से बांधकर उसकी जमकर पिटाई की गई।
विज्ञापन
प्रेमी रो-रोकर चिल्ला चिल्ला कर कह रहा था ऐसी सजा ना दो अब कभी भी उसके तरफ नहीं देखेंगे। बेरहमी से पिटाई कर रहे लोगों का दिल नहीं पसीजा और उसकी पिटाई करते रहे। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने पेड़ में रस्सी से बंधे प्रेमी को छुड़ाया। प्रेमिका कक्षा सात की छात्रा है। वहीं प्रेमी इंटर का छात्र है। दोनों का बिगत दो वर्षों से प्रेम संबंध चला आ रहा है।
विज्ञापन
जिसकी जानकारी दोनों परिवार के परिजनो को है। प्रेमिका के परिजन आए दिन इसकी हरकत से परेशान हो गए थे। इस घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है। फिलहाल पुलिस प्रेमी और प्रेमिका से पूछताछ कर रही है। प्रेमिका की मां ने थाना उतरांव में प्रेमी सहित उसके परिवार के लोगों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की है।